फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: पिता अनिल की फिटनेस का गुणगान करती दिखीं सोनम, बोलीं- वे शराब-सिगरेट को हाथ नहीं लगाते

Wed, 21 Feb 2024 09:54 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनम कपूर को लगता है कि उनके पिता का स्वाभाव उनके चाचा से काफी अलग है। अभिनेत्री ने अपने पापा अनिल कपूर के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैंने कभी भी पापा को शराब या सिगरेट को हाथ लगाते नहीं देखा।'
विज्ञापन
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनम कपूर बॉलीवुड में अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। इन दिनों वे बॉलीवुड से दूर लंदन में अपने पति और बेटे के साथ समय बिता रही हैं। अक्सर अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिटनेस और स्टाइल से जुड़े फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में, मीडिया से बातें करते हुए सोनम ने अपने पिता अनिल कपूर के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


ड्रिंक और सिगरेट से दूर रहते हैं पापा 
सोनम कपूर को लगता है कि उनके पिता का स्वाभाव उनके चाचा से काफी अलग है। अभिनेत्री ने अपने पापा अनिल कपूर के बारे में बातें करते हुए कहा, 'मैंने कभी भी पापा को शराब या सिगरेट को हाथ लगाते नहीं देखा। वे अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक हैं। वे कभी भी अपने रूटीन के साथ समझौता नहीं करते हैं। पापा के अंदर यह गुण मेरे दादा जी से आया है। मुझे याद है कि वे अपने आखिरी दिनों में भी काफी फिट थे। सिर्फ उनके सर के कुछ बाल सफेद हुए थे।' 

Dulquer Salmaan: दलपति विजय के बेटे जेसन निर्देशन में करेंगे डेब्यू, दुलकर सलमान निभाएंगे मुख्य भूमिका!
विज्ञापन


मां भी हैं फिटनेस के प्रति जागरूक 
सोनम अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'सिर्फ पापा ही नहीं मेरी मां भी स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक महिला हैं। अपने स्वास्थ्य के साथ वे पापा के भी हेल्थ का ख्याल रखती हैं। मैंने भी मां से ही सीखा है खुद का ख्याल रखना और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना। वे कभी भी अपने या पापा के हेल्थ के साथ कोई समझौता नहीं करती हैं।'
विज्ञापन


ब्लैक ड्रेस में शिल्पा ने दिखाईं किलर अदाएं

सोनम का वर्क फ्रंट 
इन दिनों सोनम कपूर बेटे वायु के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री ने बेटे के जन्म के बाद फिल्मों से ब्रेक लिया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में वे फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। सोनम कपूर के फैंस बेसब्री से बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें