फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: कभी कॉलेज नहीं गईं सोनम कपूर, अब बच्चे के लिए कर रहीं ये बड़ा काम

Fri, 02 May 2025 06:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam Kapoor Saving For Child: अभिनेत्री सोनम कपूर को इस बात का पछतावा है कि वह कभी कॉलेज नहीं गईं। इसीलिए वह अपने बच्चे के लिए एक बड़ा काम कर रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनम कपूर दो साल के बच्चे वायु कपूर आहूजा की मां हैं। सोनम कपूर कभी कॉलेज नहीं गईं। इसका उन्हें पछतावा है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वह अपने बच्चे के लिए बड़ा काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति आनंद आहूजा ने हाल ही में उन्हें पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के एक स्कूल का दौरा कराया। इससे उन्हें ईर्ष्या हुई। 
विज्ञापन

Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य पर ये सितारे रख चुके हैं अपनी राय, बताया अवसाद से बाहर निकलने का तरीका
 

बेटे को पाठक बनाना चाहती हैं सोनम
वोग इंडिया से बातचीत में सोनम कपूर ने बताया 'मेरे पति पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में व्हार्टन गए थे। जब उन्होंने हाल ही में मुझे परिसर घुमाया, तो पहली बार मुझे ईर्ष्या महसूस हुई। इसलिए मैं वायु की शिक्षा के लिए पैसे बचा रही हूं। मैं चाहती हूं कि वह एक पाठक बने।'
सोनम कपूर नहीं चाहती हैं कि उनका बच्चा भी उनकी तरह पढ़ाई न करे। इसलिए वह अभी से उसके लिए पैसे बचा कर रख रही हैं ताकि वह अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा दिला सकें।
Wave Summit: मॉडलिंग के पेशे में महिलाओं के उत्पीड़न पर कही हैरान करने वाली बात, इटली की मॉडल ने दिया बयान

सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम ने 12वीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई
साल 2015 में एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया था कि उनको अपनी जिंदगी में सबसे बड़ा पछतावा इस बात का है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। सोनम ने 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद वह अभिनेत्री बन गईं। उनके मुताबिक उन्हें चार सालों तक रुकना चाहिए था।
सोनम कपूर ने साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक का काम किया है। इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' 2007 में अभिनय किया।
 
विज्ञापन

सोनम और आनंद की शादी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों ने 2022 में बेटे वायू का स्वागत किया। दोनों सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोनम कपूर का बच्चा पिछले साल अगस्त में दो साल का हो गया। इस मौके पर उन्होंने उसकी एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने एक बेहतरीन नोट लिखा। ये वीडियो काफी वयरल हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें