फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal: खेसारी के नए गाने का टीजर जारी, महबूबा पर सिगरेट के धुएं के छल्ले छोड़ते नजर आए भोजपुरी सुपरस्टार

Fri, 02 May 2025 06:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav Song Shaam Hai Dhuan Dhuan: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज होने वाला है। नाम है 'शाम है धुआं धुआं'। आज शुक्रवार को इसका टीजर रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
'शाम है धुआं धुआं' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल के दिनों में बॉलीवुड की फिल्मों के टीजर, पोस्टर आदि में लीड कलाकार मुंह में सिगरेट सिगार दबाए नजर आ रहे हैं। ऐसे ढेरों पोस्टर हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी अब यह चलन दिख रहा है। खेसारी लाल यादव के नए गाने के आज रिलीज हुए टीजर में एक्टर का अंदाज कुछ-कुछ ऐसा ही है। वे अपनी महबूबा के मुंह पर सिगरेट के छल्ले बनाकर छोड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


Bhojpuri Stars: हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं ये भोजपुरी कलाकार, एक ने बीते वर्ष पुलिस ऑफिसर बन जमाया रंग

'शाम है धुआं धुआं' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब
यहां देख सकेंगे गाने का टीजर
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नए गाने के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। उनका गाना 'शाम है धुआं धुआं' कल शनिवार को रिलीज होगा। इससे पहले टीजर आज जारी हो चुका है और इसने गर्दा उड़ा दिया है। टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर इस गाने का टीजर रिलीज हुआ है।

दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
'शाम है धुआं धुआं' गाने को खुद खेसारी लाल ने सृष्टि भारती के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को खेसारी और पारुल यादव पर फिल्माया गया है। रिलीज होने के चंद ही घंटों में इस टीजर को सवा लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Rinku Ghosh: रिंकू घोष की वापसी के एलान से भोजपुरी सिनेमा में हलचल, शादी के बाद रिलीज होने जा रही ये नई फिल्म
विज्ञापन

'अग्नि परीक्षा' - फोटो : इंस्टाग्राम
'अग्नि परीक्षा' में नजर आएंगे खेसारी
खेसारी की गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के चोटी के कलाकारों में होती है। उनकी अदाकारी और गायकी, दोनों के दर्शक दीवाने हैं। अभिनेता की अगली फिल्म है, 'अग्नि परीक्षा'। हाल ही में मेकर्स ने इसकी पहली झलक साझा की। लाल बाबु पंडित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में खेसारी के साथ आकांक्षा पुरी, नीलम गिरी और सुशील सिंह भी नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें