फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को याद कर रैंप पर रो पड़ीं सोनम कपूर, 'गुड्डा' को दी श्रद्धांजलि

Sun, 02 Feb 2025 07:19 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनम कपूर जब रैंप पर उतरीं तो उन्हें अपनी दोस्त और दिवंगत फैशन डिजाइनर की याद आ गई और वह रो पड़ीं। सोनम के फैशन शो के दौरान रोते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सोनम कपूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज फैशन डिजाइनर का पिछले साल 1 नवंबर को निधन हो गया था। सोनम कपूर, अनन्या पांडे, करीना कपूर और कई अन्य सितारों ने मशहूर डिजाइनर के निधन पर शोक व्यक्त किया था। वहीं, हाल ही में जब सोनम रैंप पर उतरीं तो उन्हें अपनी दोस्त और दिवंगत फैशन डिजाइनर की याद आ गई और वे रो पड़ीं। फैशन शो के दौरान सोनम के रोते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सोनम कपूर ने रोहित बल को किया याद
सोनम ऑफ-व्हाइट ड्रेस में रैंप पर उतरीं। इस दौरान वह रोहित को याद कर रो पड़ीं। सोनम को कई अवसरों और शादियों में रोहित के आउटफिट में देखा गया है, उन्होंने कई बार उनके लिए रैंप वॉक भी किया है। गुरुग्राम के ले मेरिडियन में 1 फरवरी को आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक फैशन शोकेस से कहीं बढ़कर था, यह दिवंगत डिजाइनर के जीवन और विरासत का एक मार्मिक उत्सव था, जिनका 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

सोनम कपूर ने साझा की खुशी
एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में सोनम कपूर ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, 'मैं गुड्डा के लिए यहां आकर बहुत खुश हूं। मुझे कई बार उनके कपड़े पहनने और कई बार उनके द्वारा मेरे लिए कपड़े डिजाइन करने का सौभाग्य मिला है। शायद उनका आखिरी शो करना बहुत अच्छा लग रहा है।'
विज्ञापन

सोनम को पसंद है ऐसे ही कपड़े पहनना
सोनम कपूर ने रोहित के डिजाइन दर्शन के बारे में बहुत प्यार से बात की, जो उनकी शैली से बहुत मेल खाता था। उन्होंने कहा, 'विरासत का जश्न, शिल्प कौशल का जश्न... विचार हर खूबसूरत और आनंदमयी चीज का जश्न मनाने का है। वह ऐसे ही थे। और मुझे लगता है कि उसी तरह, मुझे बिल्कुल ऐसे ही कपड़े पहनना पसंद है।' इसके साथ ही सोनम ने जमकर रोहित के फैशन डिजाइनिंग की तारीफ की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें