गुप्त
काजोल और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म ‘गुप्त’ में ईशा और साहिल की कहानी दिखाई गई है, जिसमें ये दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। शादी के दौरान ही साहिल को अपने सौतेले पिता की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह एक शानदार थ्रिलर फिल्म है।
यह खबर भी पढें: Vivian Dsena: विवियन डीसेना ने पत्नी नूरान को आशिकाना अंदाज में किया बर्थडे विश, ये रोमांटिक गाना किया डेडिकेट
कार्तिक कालिंग कार्तिक
- फोटो : यूट्यूब
कार्तिक कालिंग कार्तिक
फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने कार्तिक नाम के युवक की भूमिकी निभाई है, जो बहुत मासूम और डरपोक है, फिर एक रहस्यमयी कॉल उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है।
तलाश
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘तलाश’ 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान इंस्पेक्टर का रोल निभाते हैं, जिसमें एक हाई क्लास केस को सुलझाने के लिए आमिर को बुलाया जाता है, लेकिन अपने 8 साल के बेटे के हाल ही में हुई मौत के कारण उनका मन केस में नहीं लगता। इस फिल्म की कहानी सस्पेंस से भरी है।
यह खबर भी पढें: Deva Movie Day 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर निकला 'देवा' का दिवाला, दूसरे दिन फिल्म ने इतने कमाए
कहानी
इस फिल्म में विद्या बालन अपने लापता पति की तलाश में लंदन से कोलकाता आती हैं, लेकिन यहां आकर उन्हें पता लगता है कि इस नाम का कोई शख्स है ही नहीं, फिर एक क्लू के सहारे विद्या बालन अपने पति की खोज में जुट जाती हैं। इस फिल्म में विद्या ने गर्भवती महिला का किरदार निभाया है।
फोबिया
राधिका आप्टे की यह फिल्म मनोवैज्ञानिक रूप से आपको हिला सकती है। इसमें टैक्सी ड्राइवर द्वारा बदसलूकी किए जाने पर राधिका के मन में डर बैठ जाता है और वह एक बीमारी से पीड़ित हो जाती हैं।