प्रीति जिंटा पर सोनम ने रखी अपनी बात
सोनम बाजवा ने प्रीति जिंटा को लेकर अपने विचार साझा किए। प्रीति के बारे में बात करते हुए, सोनम ने का 'वह उन सबसे खूबसूरत और हसीन महिलाओं में से एक हैं जिन्हें मैंने कभी देखा है। मैंने उनकी पहली फिल्म से ही उन्हें फॉलो किया है। एक एक्ट्रेस के तौर पर उनका सफर देखा है। अब, मैं एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर भी उनका सफर देख रही हूं। वह आईपीएल टीम को लीड कर रही हैं। यह सचमुच प्रेरणादायक है।'
गगल हवाई अड्डे से बाहर आते हुए पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा। संवाद
पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को हाल ही में मुंबई इंडियंस के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसे मिलाकर टीम की यह पांचवी हार है। आईपीएल 2026 सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए टीम अब 12 मैचों में 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे।