देसी गर्ल की आंखों की खूबसूरती ने खींचा ध्यान
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने इस पोस्ट में एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी आंखों की खूबसूरती पर लोगों की नजरें ठहर गई हैं। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस स्किन केयर करती दिख रही हैं। फेस मास्क लगाकर उन्होंने सेल्फी ली हैं।
सेल्फ केयर करती आईं नजर
इसके अलावा कुछ रैंडम फोटोज भी हैं, जिनमें वे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। उन्होंने घर पर रहकर सुकून के पल बिताए। सेल्फ केयर की। आराम फरमाया और पसंदीदा सिनेमा देखा। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा है, 'यह मेरे एक नए दौर का लॉन्च है'। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्तों के साथ भी मस्ती करती दिखी हैं।
मालती ने बनाया मम्मा के लिए ग्रीटिंग
प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी की झलकियां भी तस्वीरों में हैं। वे ग्रीटिंग कार्ड बना रही हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरें उनके प्ले टाइम की हैं। प्रियंका के फैंस ने मालती के हाथों में नजरिया नोटिस की हैं और लिख रहे हैं, 'अरे वाह। बेबी गर्ल को नजरिया पहना रखी हैं'।
फैंस ने की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। यूजर्स प्रियंका के आकर्षण, स्टाइल और फैशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।