फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ‘जटाधरा’ के किन पहलुओं ने सोनाक्षी सिन्हा को किया आकर्षित? अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर किया ये खुलासा

Wed, 29 Oct 2025 09:25 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha On Jatadhara: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जटाधरा' से चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने अपने अनुभवों को साझा किया है। 

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता सुधीर बाबू अभिनीत आगामी फिल्म 'जटाधरा' में सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री की यह पहली साउथ फिल्म होने वाली है, जिसमें उन्हें खौफनाक अंदाज में देखा जाएगा। इस फिल्म की कहानी और अपने किरदार के बारे में सोनाक्षी ने बात की है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन


इस फिल्म में होगा सोनाक्षी का सबसे अलग किरदार
अभनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एएनआई से बात करते हुए अपनी आगामी फिल्म 'जटाधरा' पर बात की। अभिनेत्री को जब ये फिल्म ऑफर हुई थी, तो उस दौरान के अनुभव को एक्ट्रेस ने साझा किया है। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में मेरी एक अलग भूमिका है, इसकी कहानी बहुत ही अलग है। यह सुपरनैचुरल और माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसमें मिट्टी से जुड़ी कहानी है। आपने मुझे पहले कभी इस रोल में नहीं देखा होगा। यह मेरी पहली तेलुगु फिल्म है, इन्हीं सब कारणों की वजह से मैंने यह फिल्म चुनी।’
 


यह खबर भी पढ़ें: ‘शाह बानो कई महिलाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रही थीं’, इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म ‘हक’ पर की बात

कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिव्या खोसला, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी और रोहित पाठक जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माणा जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने मिलकर किया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने मिलकर किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें