फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: 'तिलस्मी बाहें' गाने को लेकर सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बताया शूटिंग का अनुभव

Wed, 22 May 2024 06:31 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' काफी सुर्खियां बटोर रही है। शो का एक गाना 'तिलस्मी बाहें' काफी चर्चा में है। गाने में नजर आई अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी शूटिंग को लेकर जानकारियां साझा की हैं। 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की  हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आईं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल सफलता का आनंद ले रही हैं। सीरीज में उन्हें अपने किरदार के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। इसमें उन पर 'तिलस्मी बाहें' गाना फिल्माया गया है, जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में हैं। अब इस गाने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन


तिलस्मी बाहें की शूट का किया जिक्र
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' इस वक्त काफी चर्चा में है। इस के बारे में लगातार सोशल मीडिया पर बात की जा रही है। इससे जुड़े कलाकारों को भी काफी तारीफें मिल रही हैं। शो का एक गाना 'तिलस्मी बाहें' भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इस गाने के निर्माण से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 

शूटिंग के अनुभव को बताया जादू 
उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'उस दिन को भुलाया नहीं जा सकता! टेक से कुछ मिनट पहले तक रिहर्सल करने से लेकर मेरे पहले वन शॉट गाने का परफेक्ट टेक लेने तक...तस्वीरों में आगे आप संजय सर की प्रतिक्रिया भी देख सकते हैं। हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि गाना पूरा हो गया है। ये अनुभव एक जादू की तरह था'। 

Manoj Bajpayee: 'सत्या' से लेकर 'भैया जी' तक धांसू एक्शन करते दिखे मनोज, मनोरंजन के लिए सिर्फ एक बंदा काफी है

गाने से जुड़े लोगों का किया धन्यवाद 

विज्ञापन

इसके अलावा गाने से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने लिखा, 'उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने इस जादू को बनाने में मदद की - कृति महेश और उनकी टीम'। सोनाक्षी ने आगे लिखा,'इंद्रेश मलिक, जेसन शाह, मिताक्षरा कुमार, अशना श्रीवास्तव, वामा गोर, कालिका, दृष्टि, शिवम, पलक शर्मा, नम्रता, अगर मुझसे कोई छूट गया हो तो मुझे माफ करना, लेकिन आप जानते हैं कि आप कौन हैं। मधुरिना, हिमा, रिंपल और हरप्रीत, आपने गीत को जीवंत बना दिया। हर किसी ने अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है। मैं आपको धन्यवाद देती हूं और आपके साथ काम करके मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है'।
खास दोस्त के साथ दिखा अंजलि का रोमांटिक अंदाज, देखें वीडियो
विज्ञापन

वेब सीरीज में नजर आए ये सितारे
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार'  में कुल आठ एपिसोड हैं। सभी एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। सितारों से सजी भंसाली की इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शेखर सुमन, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, अध्ययन सुमन और शर्मिन सहगल आदि अहम भूमिका में नजर आए हैं।  
Akshay Kumar: अक्षय ने असिन को लेकर किया खुलासा, बोले- अभिनेत्री पर जान छिड़कते हैं उनके दूल्हे राजा राहुल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें