सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी के रिश्ते से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था।
विज्ञापन
उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अब इस चर्चा में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है, जिसे पढ़कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
Trending Videos
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
सोनाक्षी ने लिखी ये बात
सोनाक्षी ने इस पूरे मामले पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए चुटकी ली। उन्होंने एक पेज की एक पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें सवाल उठाया गया था कि आखिर किसी शादीशुदा कपल के साथ बैठकर प्यार जताने पर इंटरनेट पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है? इस पोस्ट के साथ सोनाक्षी ने अपने अंदाज में लिखा, 'डैम्म्म! मेरे होने वाले बच्चों को बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि उनके लिए आगे क्या आने वाला है। कमर कस लो बच्चों (तुम जहां कहीं भी हो)।'
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राहुल गांधी ने 16 नवंबर को दिल्ली में अपनी मां सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च के मौके पर परिवार से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके घर में हर बार खाने के दौरान एक खास नजारा देखने को मिलता था।
राहुल के मुताबिक, उनके पिता राजीव गांधी बैठे होते थे और उनकी मां सोनिया गांधी उनकी गोद में बैठा करती थीं। राहुल ने कहा कि बचपन में उन्हें यह बिल्कुल सामान्य लगता था। यहां तक कि एक बार उन्होंने अपने दोस्त से यह भी पूछ लिया था कि उसकी मां उसके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं।
राहुल गांधी का यह किस्सा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए तो कई लोगों ने इसे पति-पत्नी के बीच प्यार और अपनापन जताने का सामान्य तरीका बताया। बाद में राहुल गांधी ने भी एक्स पर अपनी बात रखते हुए कहा कि माता-पिता के बीच प्यार और अपनापन देखने की चीज है, न कि उस पर सवाल उठाने की।
2024 में हुई थी सोनाक्षी-जहीर की शादी
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने जून 2024 में एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और प्यार भरे पल साझा करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार अपने पति जहीर इकबाल के साथ फिल्म 'तू है मेरी किरण' (2026) में नजर आई थीं।