सितारों से मुलाकात करते प्रिंस विलियम
- फोटो : एएनआई
विलियम ने समझीं बॉलीवुड फिल्म निर्माण की बारीकी
प्रिंस विलियम ने बॉलीवुड के कामकाज के तौर-तरीके समझे। उन्होंने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का शानदार म्यूजिक देखा। धर्मा में करण जौहर ने रॉयल कपल की मेजबानी की।
प्रिंस विलियम-सैफ अली खान-करीना-करण जौहर
- फोटो : एएनआई
अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 में की थी शिरकत
बता दें कि मुंबई में मंगलवार को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। करण जौहर ने यह अवॉर्ड सेरेमनी प्रेजेंट की। कई फिल्मी हस्तियां यहां शामिल हुईं। अर्थशॉट प्राइज दुनिया के प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2020 में प्रिंस विलियम और 'द रॉयल फाउंडेशन' ने की थी। बीती रात के आयोजन में भी केट और विलियम शामिल हुए थे।
शावा शावा गाने पर डांस परफॉर्मेंस
- फोटो : एएनआई
'शावा शावा' पर परफॉर्मेंस ने बनाया माहौल
आज बुधवार को प्रिंस विलियम ने धर्मा के प्रोडक्शंस में जाकर हिंदी सिनेमा से जुड़े दिलचस्प पहलू समझे। करण जौहर ने भी भव्य अंदाज में उनका स्वागत किया। इस कड़ी में उनके सामने डांसर्स ने 'कभी खुशी कभी गम....' के पॉपुलर ट्रैक 'शावा शावा' पर परफॉर्म किया। इस शानदार परफॉर्मेंस ने रॉयल विजिट को एक फिल्मी टच दिया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इससे पहले सवेरे वेल्स के प्रिंस और प्रिंसेस कैथरीन सस्टेनेबल टेक्सटाइल पर फोकस करने के लिए मुंबई के लोअर परेल में चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट पहुंचे।
सैफ अली खान ने क्या कहा?
प्रिंस विलियम से मुलाकात के बाद सैफ अली खान ने कहा, 'यह सेशन कल्चरल को-ऑपरेशन और यूनाइटेड किंगडम (UK) और इंडिया की फिल्म इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर काम करने को लेकर मुलाकात थी। UK लंबे समय से बॉलीवुड के लिए पसंदीदा जगह रही है। उन्होंने कहा कि प्रिंस विलियम के साथ फिल्मों, गानों और थोड़ी क्रिकेट और टाइगर पटौदी के इंग्लैंड और इंडिया में खेलने के बारे में हल्की-फुल्की बातचीत हुईं'।
जब पूछा कि क्या उनके पटौदी रॉयल बैकग्राउंड पर बात हुई? इस पर सैफ ने कहा, 'उन्होंने इसका जिक्र किया था, लेकिन मैंने तुरंत बताया कि इंडिया में अब हमारे पास रॉयल सिस्टम नहीं है'।