फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू है मेरी किरण: क्या तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी सोनाक्षी की फिल्म? बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा मामला; जानें वजह

Thu, 22 Oct 2026 02:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अगली फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ की रिलीज का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंच गया था।
  • निर्माताओं के बीच चल रही निवेश की लड़ाई पर कोर्ट ने अपना अंतिम आदेश दिया है। 
  • हालांकि, अब यह मामला सुलझ चुका है और मेकर्स ने भी एक बयान जारी कर मामले पर सफाई दी है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम -@aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ थिएटर पहुंचने के पहले कोर्ट पहुंच चुकी है। फिल्म के निर्मातओं के बीच अपसी समझौते को तोड़ने और भुगतान न करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ फिल्म रिलीज करने की इजाजत दे दी है। जानें क्या है पूरा मामला? 

सह निर्माताओं के क्या हैं आरोप? 

विज्ञापन

फिल्म की सह-निर्माता कंपनी 'एंड मूवी प्रोडक्ट्स LLP' ने दूसरी निर्माण कंपनी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने बताया कि 'एशेलॉन प्रोडक्शंस' ने फिल्म का निर्माण करते वक्त उनसे एक लीगल समझौता किया था।
इसके अनुसार फिल्म में 7.5 करोड़ रुपये दोनों ही कंपनी को निवेश करने थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'एंड मूवी प्रोडक्ट्स LLP' ने मार्च 2024 से जनवरी 2025 तक करीब 8.85 करोड़ का निवेश किया। मगर उन्हें वापसी में सह-निर्माताओं की तरफ से पैसे मिले।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'तू है मेरी किरण' - फोटो : सोशल मीडिया

याचिकार्ता ने क्या लगाए आरोप? 
याचिकार्ता ने याचिका में बताया कि फिल्म के लिए समझौते के वक्त उन्हें निवेश किये गए 8.85 करोड़ रुपये फिल्म की रिलीज से पहले वापस करने का वादा किया था। मगर उन्होंंने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ-साथ ओटीटी रिलीज की योजनाएं भी बिना सह-निर्माता कंपनी को जानकारी दिए बना लीं। इस वजह से फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी जाए। इसके साथ ही उन्हें उनका निवेश ब्याज सहित वापस किया जाए।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

कोर्ट ने सुनाया फिल्म पर यह फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म पर फैसला सुनाते हुए मूल निर्मातओं को तगड़ा झटका दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाना सही नहीं है। मगर निर्मातओं को यह पैसा अदालत में जमा कराना होगा। तब ही वह फिल्म अपनी तय डेट पर रिलीज कर सकेंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने एशेलॉन प्रोडक्शंस को 8.85 करोड़ रुपये 15 प्रतिशत साल के ब्याज के हिसाब से भुगतान करने का आदेश दिया।

प्रोड्यूसर ने दी सफाई
वहीं मामले पर गुरुवार दोपहर फिल्म के प्रोड्यूसर विशाल राणा ने सफाई देते हुए कहा, 'कुछ ऐसे मामले थे जिन पर ध्यान देने की जरूरत थी और मुझे खुशी है कि हम उन्हें आपस में ही सुलझा पाए। अब सब कुछ ठीक हो गया है और हम अपनी योजना के अनुसार 23 अक्टूबर को 'तू है मेरी किरण' रिलीज करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हमारा हमेशा से यही लक्ष्य रहा है कि फिल्म दर्शकों तक पहुंचे और हम कल होने वाली इसकी थियेटर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ के बारे में 

  •  ‘तू है मेरी किरण’ से सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही हैं।
  •  एक्ट्रेस पति अभिनेता जहीर इकबाल के साथ एक दिखाई देंगी। 
  • फिल्म का लेखन और निर्देशन करण रावल ने किया है। 
  • फिल्म का निर्माण सर्वेश गोयल, अश्वनी कुमार, मनोज दराक और नृपाल पटेल ने मिलकर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें