फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: एयरपोर्ट पर नजर आए जहीर और सोनाक्षी,  कहां मनाएंगे शादी के बाद पहली दिवाली?

Mon, 28 Oct 2024 01:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़े में शुमार हो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को आज सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इंडस्ट्री की कई दिवाली पार्टी में शिरकत करने के बाद कपल त्योहार से पहले कहीं घूमने निकला है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। इन दिनों बॉलीवुड में दिवाली की धूम है। इस मौके पर हो रहीं दिवाली पार्टियों में जहीर और सोनाक्षी का अंदाज देखते बन रहा है। हर पार्टी में ये कपल अलग रौनक बिखेरता नजर आ रहा है। मगर, दिवाली से ठीक पहले आज सोमवार को दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया। 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
कहां चले सोना-जहीर?
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद साथ में यह पहली दीपावली है। ऐसे में कपल के लिए यह त्योहार खासतौर से स्पेशल है। मगर, दिवाली से ठीक पहले कपल कहीं रवाना हुआ है। आज सोमवार को उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। सोनाक्षी ब्लू कुर्ता और जींस में नजर आईं। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज भी दिए।  
 

सोनाक्षी, जहीर, अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
दोनों को साथ देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ हमेशा की तरह तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल करने में पीछा नहीं छोड़ रहे। इसके अलावा कुछ फैंस को सोनाक्षी सिन्हा का ड्रेसिंग सेंस पसंद नहीं आया है। हाल ही में सोनाक्षी ने जहीर के साथ मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शिरकत की। इसके बाद एक अन्य दिवाली पार्टी में उनकी मुलाकात अदिति राव हैदरी से हुई, जहां दोनों बड़ी आत्मीयता से गले मिलती नजर आईं।
Karan Arjun: एक साथ पर्दे पर दिखेंगे सलमान खान-शाहरुख खान, 'करण अर्जुन' इस दिन सिनेमाघरों में होगी री-रिलीज
विज्ञापन

जून में रचाई शादी
सोनाक्षी और जहीर ने इसी साल जून में शादी रचाई है। दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज की। इनकी शादी के दौरान ऐसी खबरें आईं कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी के खिलाफ है। हालांकि, बाद में ऐसी खबरों का खंडन खुद सोनाक्षी के पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दिया। उन्होंने कहा था, 'एक ही तो बेटी है मेरी, अगर उसकी शादी हो रही है तो मेरा आशीर्वाद उसके साथ है'।
Diljit Dosanjh: छोटे फैन की क्यूट वीडियो पर दिलजीत हार बैठे अपना दिल, कॉन्सर्ट की टिकट देने का किया वादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें