फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: हुस्न और अदा से इतर आजादी की लड़ाई लड़ती दिखीं भंसाली की हसीनाएं, जारी हुआ फिल्म का नया गाना

Mon, 29 Apr 2024 02:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का गीत ‘आजादी’ सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। भंसाली की यह वेब सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।
विज्ञापन
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का गीत ‘आजादी’ को निर्माताओं ने सोमवार को रिलीज कर दिया। भंसाली की यह वेब सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। भंसाली ने वेब सीरीज में बॉलीवुड की कई हसीनाओं को कॉस्ट किया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोईराला, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख शामिल हैं। वेब सीरीज का यह गीत भारत की आजादी के आंदोलन में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है। इस गाने में भंसाली की हसीनाएं आजादी का गीत गाती हुई दिखीं।
विज्ञापन




गाने में दिखी भंसाली की भव्यता
संजय लीला भंसाली बॉलीवुड में अपने भव्य सेट और पोशाक के लिए जाने जाते हैं, जिसकी झलक इस गीत में देखने को मिल रही है। ‘आजादी’  गीत काफी मार्मिक और रोंगटे खड़े कर देने  वाला है। इस गीत के बोल एएम तुराज ने लिखे हैं और इसे आवाज अर्चना गोरे, प्रगति जोशी, आरोही, अदिति पॉल, तरन्नुम और अदिति प्रभु देसाई ने दी है।
अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी आगे हैं ये साउथ हसीनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन एकड़ में बना है हीरामंडी का सेट
हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में निर्देशक ने बताया था कि उन्हें बड़े सेट से लगाव है। भंसाली ने बातचीत में बताया की ‘हीरामंडी’ का सेट अब तक का उनका सबसे बड़ा सेट है। यह सेट तीन एकड़ में फैला हुआ है। इस सेट को तैयार करने के लिए 700 कारीगरों की एक टीम ने मुंबई की फिल्म सिटी में लगभग 60 हजार लकड़ी के तख्तों और धातु के फ्रेमों पर सेट बनाने के लिए सात महीने तक काम किया।  
Deadpool and wolverine: 'वूल्वरिन' बने जैकमैन की एडिटेड वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देख कर फैंस हुए खुश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें