फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son Of Sardar 2: अजय की फिल्म का ट्रेलर देखकर भड़के यूजर्स, बोले- बॉलीवुड में अच्छी कॉमेडी फिल्में कब बनेंगी?

Fri, 11 Jul 2025 03:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son Of Sardar 2 X Review: 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कई यूजर्स ने इसे देख कर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं यूजर्स ने ट्रेलर के बारे में क्या कहा है।
विज्ञापन
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री दिखाई गई है। ट्रेलर में दोनों कलाकार एक खास जोड़े की शादी कराना चाहते हैं। इसमें संजय मिश्रा और रवि किशन भी नए लुक में नजर आए हैं। कई यूजर्स ने ट्रेलर देखा है और वह इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स को पसंद नहीं आया ट्रेलर
यूट्यूब पर ट्रेलर देखकर कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर यूजर्स को फिल्म का ट्रेलर अच्छा नहीं लगा है। एक यूजर ने लिखा है 'झूठ नहीं बोलूंगा एक मिनट के लिए भी हंसी नहीं आई है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'पहले वाली फिल्म (सन ऑफ सरदार) को कोई भी हरा नहीं सकता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बॉलीवुड को यह समझने में दिक्कत हो रही है कि असली कॉमेडी फिल्म क्या होती है।'



सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब
इसकी तुलना में पहले वाली फिल्म अच्छी थी
एक एक्स यूजर ने फिल्म के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है 'फिल्म में ऐसी कॉमेडी दिखाई गई है जिसमें आपसे उम्मीद की जाती है कि आप अपना दिमाग घर पर ही छोड़ आएं। पार्ट एक तो इससे कहीं बेहतर था। फिल्म का पोस्टर अजय देवगन के आइकॉनिक पोज को मजाक में बदल रहा है।'
 

सनी देओल की कॉपी नहीं कर पाए
एक यूजर ने एक्स पर फिल्म के बारे में लिखा है 'अजय देवगन सनी देओल के बड़े फैन हैं। अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर के डायलॉग और सीन का इस्तेमाल किया है लेकिन वह सनी देओल की तरह नहीं कर पाए। हर कोई सनी देओल नहीं बन सकता है।'
 

फैमिली के साथ देखने वाली है फिल्म
एक एक्स यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है 'अजय देवगन प्लस पंजाबी तड़का प्लस पागलपन बराबर दिवाली। सिनेमाहॉल में सिर्फ पॉपकॉर्न नहीं हंसी के पटाखे भी फूटेंगे। सन ऑफ सरदार का असली मजा तो फैमिली के साथ ही आएगा।'
 
विज्ञापन

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में 
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें