फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son Of Sardaar 2: जारी हुआ 'सन ऑफ सरदार 2' का पहला पोस्टर, टैंकर पर खड़े नजर आए अजय देवगन

Thu, 19 Jun 2025 11:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son Of Sardaar 2 First Poster: अजय देवगन जल्दी ही अपनी नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है।
विज्ञापन
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में अजय देवगन पगड़ी पहने सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। वह दो टैंकरों पर खड़े हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। 
विज्ञापन

 

पोस्टर में क्या है?
'सन ऑफ सरदार 2' के नए पोस्टर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन पीली पगड़ी पहने एक्शन में खड़े हैं। उन्होंने पैंट, टीशर्ट, सदरी पहनी हुई है। ऊपर से काली जैकेट पहनी है। अजय देवगन दो टैंकरों पर खड़े हैं। पोस्टर पर लिखा है 'सन ऑफ सरदार 2'। इसकी टैग लाइन है 'द रिटर्न ऑफ सरदार' (सरदार की वापसी)। पोस्टर में इसकी रिलीज डेट भी लिखी है।

यह खबर भी पढ़ें: Boman Irani: बोमन ईरानी ने युवाओं को दी सलाह, कहा- अभिनेता बनने की चाहत रखने वाले पहले कर लें ये काम

मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म
'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर और संजय दत्त अहम रोल में होंगे। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन अजय देवगन कर रहे हैं। नए पोस्टर के मुताबिक 'सन ऑफ सरदार 2' 25 जुलाई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

फिल्म सन ऑफ सरदार - फोटो : सोशल मीडिया
'सन ऑफ सरदार' के बारे में
फिल्म 'सन ऑफ सरदार' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त थे। फिल्म में दिखाया गया था कि अजय देवगन को सोनाक्षी से प्यार हो जाता है लेकिन सोनाक्षी के भाई संजय दत्त इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं। फिल्म इसी के आस-पास घूमती है। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 161.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें