अब पापा के नाम की सड़क, मंदिर और गेट है
आगे रवि किशन ने बताया कि कैसे अब उनके गांव में उनके पापा को सम्मान मिलता है। अभिनेता ने बताया कि ये सारी बातें मेरे मन में घर कर गईं और मैंने ठान लिया कि एक दिन हालात बदलेंगे। आज मैंने पापा के नाम पर गांव में सड़क बनवाई है, मंदिर बनवाया है, एक बड़ा गेट बनवाया है। जो इज्जत उन्हें उस वक्त नहीं मिली, वो अब मैं दिला रहा हूं। मेरी कोशिश है कि अब कोई गरीब या ईमानदार इंसान सिर झुकाकर न जिए। जो दर्द मैंने देखा, वो किसी और को न झेलना पड़े। यही मेरा असली सपना है।
यह खबर भी पढ़ेंः Ravi Kishan: नहाने के लिए सेट पर मांगा 25 लीटर दूध, स्पाइडरमैन से बुलवाई भोजपुरी; पढ़ें एक्टर से जुड़े किस्से
पापा को अपनी सफलता दिखाना मेरा सबसे बड़ा सपना था
आज जब वो पीछे मुड़कर देखते हैं, तो संतोष होता है कि उन्होंने सब बदल दिया। एक्टर ने कहा कि भगवान ने मुझे इतना दिया कि मैं अपने पापा की इज्जत वापस ला सका। उनके जाने से पहले उन्होंने मेरी कामयाबी देख ली। यही मेरी सबसे बड़ी जीत है। अब मैं गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनवा रहा हूं, कंप्यूटर सेंटर दे रहा हूं, पंचायत भवन बनवा रहा हूं ताकि वहां का हर बच्चा आत्मविश्वास से जी सके। उसे कभी किसी ताने का सामना न करना पड़े।