फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने मासिक धर्म पर रखी अपनी राय, कहा- कुछ मर्द एक मिनट भी नहीं झेल पाएंगे दर्द

Sat, 19 Apr 2025 11:27 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor on Period Pain: हाल ही में जान्हवी कपूर ने मासिक धर्म पर बात की है। उन्होंने उन पुरुषों पर भी कटाक्ष किया है जो इसे तिरस्कारपूर्ण तरीके से देखते हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने मासिक धर्म पर बात की है। अब इस कड़ी में जान्हवी कपूर का भी नाम जुड़ गया है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने उन पुरुषों की आलोचना की है जो महिलाओं के मासिक धर्म के दर्द को तिरस्कारपूर्ण तरीके से नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद इस दर्द को सहन नहीं कर पाएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया कि कैसे मासिक धर्म का दर्द महिलाओं को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकता है। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ पुरुष इसे नकारते हैं।
विज्ञापन

जान्हवी ने मासिक धर्म पर रखी अपनी राय
हाउटरफ्लाई से बातचीत में जान्हवी कपूर ने मासिक धर्म के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि मासिक धर्म औरतों के मूड को बदलता है और उनके बात करने के तरीके में बदलाव कर सकता है। उन्होंने कहा 'अगर हम झगड़ा कर रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं तो आप कहते हो कि यह महीने का वह वक्त है, तुम्हें सोचकर बोलना चाहिए। ऐसे में मैं कहती हूं कि अगर आप मेरा समर्थन कर रहे हो तो आप रुक जाओ। आप सोच समझकर बोलो क्योंकि हम दर्द से गुजर रहे होते हैं।'
Abhishek Bachchan: दूसरे बच्चे के सवाल पर अभिषेक बच्चन ने दिया हैरान करने वाला जवाब, कहा- उम्र देखो पहले...
 

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
कुछ मर्द नहीं झेल पाएंगे दर्द
जान्हवी कपूर ने आगे कहा कि 'कुछ मर्द मासिक धर्म को तिरस्कारपूर्ण तरीके से देखते हैं। मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि ये लोग एक मिनट के लिए भी इस दर्द और मूड स्विंग को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। अगर मर्दों को मासिक धर्म होता तो पता नहीं कौन सा न्यूक्लियर वार हो जाता।' जान्हवी के इस कमेंट को सोशल मीडिया पर महिलाओं का साथ मिला है।
Emraan Hashmi: सीरियल किसर से लेकर बीएसएफ जवान तक, इन फिल्मों के जरिए इमरान हाशमी ने बदली अपनी छवि
विज्ञापन

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि जान्हवी कपूर की साल 2024 में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'उलझ' और 'देवरा; पार्ट 1' शामिल हैं। जान्हवी कपूर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' बनाने में व्यस्त हैं। वह 'परम सुंदरी' का भी हिस्सा हैं। यह 2025 में रिलीज होने वाली है। इसके बाद जान्हवी तेलुगु सिनेमा में 'पेद्दी' में लौटेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें