फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joseph Seiders: मुश्किलों में घिरे कनाडाई ड्रमर जोसेफ सीडर्स, गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Canadian Drummer Joseph Seiders: कनाडाई ड्रमर जोसफ सीडर्स मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
 
विज्ञापन
जोसेफ सीडर्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडाई इंडी रॉक बैंड 'द न्यू पोर्नोग्राफर्स' के ड्रमर जोसेफ सीडर्स को कैलिफोर्निया में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (वीडियो) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 44 वर्षीय जोसेफ सीडर्स पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पाम डेजर्ट के एक चिक-फिल-ए रेस्तरां के बाथरूम में नाबालिग लड़कों को अपने फोन से रिकॉर्ड किया। इस घटना ने संगीत जगत और प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन

Kailash Kher: भगवा एप लॉन्च पर कैलाश खेर ने दी लाइव प्रस्तुति, संगीत को लेकर बोले- कुछ भी लिख रहे हैं…

क्या है पूरा मामला?
शेरिफ विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को पाम डेजर्ट के चिक-फिल-ए रेस्तरां में संदिग्ध गतिविधि की शिकायत मिली थी। एक 11 साल के लड़के ने पुलिस को जानकारी दी कि बाथरूम में एक व्यक्ति ने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया। दो दिन बाद 9 अप्रैल को रेस्तरां से एक और शिकायत मिली, जिसके बाद पुलिस ने जोसेफ सीडर्स को गिरफ्तार कर लिया।
Arshad Warsi Birthday: जया बच्चन ने दिया ब्रेक, बेमन से निभाया था 'सर्किट' का रोल, लेकिन इससे ही मिली पहचान

22 अप्रैल को होगी पेशी
पुलिस ने सीडर्स के घर, वाहन और फोन की तलाशी ली, जहां दोनों घटनाओं से जुड़े सबूत मिले। इसके अलावा उनके पास बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सामग्री भी पाई गई। सीडर्स पर बच्चों के यौन शोषण वाली सामग्री रखने, नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और गोपनीयता के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनकी जमानत 10 लाख डॉलर तय की गई है। वह 22 अप्रैल को कोर्ट में पेश होंगे।

पुलिस की जांच जारी
रिवरसाइड काउंटी शेरिफ विभाग का मानना है कि इस मामले में और भी पीड़ित हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे शेरिफ कार्यालय से संपर्क करें। रिवरसाइड काउंटी पब्लिक डिफेंडर ऑफिस ने जोसेफ सीडर्स पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

बैंड ने तोड़ा नाता
जोसेफ सीडर्स 2014 से 'द न्यू पोर्नोग्राफर्स' बैंड के साथ जुड़े थे। उन्होंने बैंड के कई एल्बमों में ड्रम बजाया था। इस घटना के बाद बैंड ने तुरंत उनके साथ सभी संबंध खत्म कर दिए। बैंड ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा, “"बैंड में हर कोई जो सीडर्स के खिलाफ आरोपों की खबर से पूरी तरह हैरान, और हताश है।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें