फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Sajdeh: टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर क्या बोलीं सोहेल खान की एक्स वाइफ? कहा-‘अफेयर कोई डील-ब्रेकर नहीं है’

Sun, 20 Apr 2025 10:37 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Seema Sajdeh: सलमान खान के भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने हाल ही में टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर अपने विचार साझा किए। पढ़ते हैं उन्होंने क्या कहा…
 
विज्ञापन
सीमा सजदेह - फोटो : इंस्टाग्राम @seemakiransajdeh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड कई तलाक और ब्रेकअप का गवाह रहा है। अलग हुए लोग अक्सर एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान के भाई सोहेल खान का भी नाम शामिल है। वह साल 2022 में ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ फेम सीमा सजदेह से अलग हो चुके हैं। हाल ही में सीमा सजदेह ने अपने टूटे हुए रिश्ते को खुलकर बात की। पढ़ते हैं उन्होंने क्या कहा…

विज्ञापन

टॉक्सिक रिलेशनशिप पर क्या बोलीं सीमा?
सीमा सजदेह ने अपने तलाक को स्वीकार कर लिया है वह कथित तौर पर आगे बढ़ गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि पहले वह अपनी टूटी शादी के लिए सोहेल को दोषी ठहराती थीं। जेनिस सेक्वेरा के साथ अपनी बातचीत में उन्होंने माना कि अब वह अपने तलाक को लेकर शांत हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे एक टॉक्सिक रिलेशनशिप पूरे परिवार को प्रभावित करता है।
सीमा ने कहा, ‘जब आप एक ऐसे विवाह में होते हैं जहां आप लगातार झगड़ते रहते हैं और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, तो आप अपने बच्चों को भी अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाते हैं। घर में चिड़चिड़े माता-पिता को देखकर माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।’

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Chahal-Mahvash: पंजाब की टीम बस में महवश की एंट्री, वायरल वीडियो पर ट्रोल हुए चहल; यूजर्स को याद आईं धनश्री


‘अफेयर कोई डील-ब्रेकर नहीं है’
सीमा सजदेह ने उसी बातचीत में बेवफाई के बारे में बात की और साझा किया कि उनके लिए धोखा देने का मतलब हमेशा रिश्ते का अंत नहीं होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं ईमानदारी से कह रही हूं, अफेयर कोई डील-ब्रेकर नहीं है। हम इंसान हैं। आप इससे बढ़ते हैं। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि यह किस तरह का अफेयर था। भले ही आप किसी के बारे में सोच रहे हों, आपने वैसे भी धोखा दिया है।’
‘डील-ब्रेकर वास्तव में यह देखना है कि आप दोनों जीवन में कैसे आगे बढ़ रहे हैं। जीवन छोटा है, इसे जिएं और खुश रहें। हंसी सबसे अच्छी दवा है और जिस दिन आप साथ में हंसना बंद कर देते हैं, सब खत्म हो जाता है।’


यह खबर भी पढ़ें: Pooja Hegde: कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करेंगी पूजा हेगड़े, इस एक्टर के साथ BRB में जमेगी जोड़ी


बेटों पर ध्यान दे रही हैं सीमा सजदेह
सीमा सजदेह और सोहेल खान ने साल 1998 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं  निर्वाण और योहान। सीमा के अनुसार अब उनका पूरा ध्यान बस अपने बेटों को ज्यादा से ज्यादा समय देना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें