फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chahal-Mahvash: पंजाब की टीम बस में महवश की एंट्री, वायरल वीडियो पर ट्रोल हुए चहल; यूजर्स को याद आईं धनश्री

Sun, 20 Apr 2025 09:57 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yuzvendra Chahal With RJ Mahvash: डेटिंग की खबरों के बीच अब युजवेंद्र चहल और आरजे महवश सार्वजनिक रूप से एकसाथ नजर आए हैं। इसके बाद कुछ लोग जहां इनके रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं, तो वहीं कई लोग युजवेंद्र चहल को निशाने पर भी ले रहे हैं। जानिए आखिर क्यों युजवेंद्र चहल निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के अफेयर की चर्चाएं सोशल मीडिया पर लगातार घूम रही हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। आईपीएल में भी आरजे महवश अक्सर ही युजवेंद्र चहल और उनकी टीम पंजाब को सपोर्ट करती दिखी हैं। हालांकि, अब तक आरजे महवश स्टेडियम में साथ नजर आ रही थीं, अब पहली बार वो टीम बस में भी साथ सफर करती दिखीं।

विज्ञापन


डेटिंग की अटकलों को किया और पुख्ता
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महवश, चहल के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलकर आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की टीम बस में एंट्री करती दिख रही हैं। किसी भी टीम की बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबियों को ही एंट्री मिलती है। अब इस वीडियो ने दोनों की डेटिंग की अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

पंजाब टीम की बस में साथ दिखे चहल-महवश
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एकसाथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चहल और महवश एकसाथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं। इसके बाद महवश भी खिलाड़ियों के साथ पंजाब किंग्स इलेवन की टीम बस में सवार हो जाती हैं। अभी तक आरजे महवश स्टेडियम में ही चहल और उनकी टीम को सपोर्ट करती दिखी थीं।

विज्ञापन

लेकिन अब आरजे महवश पंजाब की टीम के साथ टीम बस में भी सफर कर रही हैं।
 

 

धनश्री के समर्थन में आए लोग
दोनों का ये नया वीडियो सामने आने के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को अब सार्वजनिक कर दिया है।



तो वहीं कई यूजर्स इस वीडियो के सामने आने के बाद चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के समर्थन में खड़े दिखे और उन्होंने चहल को निशाना बनाया है।




लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वहीं कुछ लोगों ने आरजे महवश पर तंज कसा। एक यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ शोहरत पाने के लिए चहल का इस्तेमाल करेगी। तो वहीं कुछ यूजर इतनी जल्दी चहल के मूवऑन करने पर भी तंज कस रहे हैं।





चहल के लिए महवश ने लिखा नोट
चहल इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। वो इस साल पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। टीम ने 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की। महवश को अपने दोस्तों के साथ मैच में देखा गया और बाद में उन्होंने चहल के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “अपने लोगों का हर मुश्किल समय में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए। हम सब आपके लिए यहां हैं युजवेंद्र चहल।” महवश के इस नोट का चहल ने जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, “आप लोग मेरी रीढ़ हैं। मुझे हमेशा ऊंचा रखने के लिए धन्यवाद।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें