फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sohail Khan: ‘घर में कोई ऊंची आवाज में बात नहीं करता…’ शो ‘अलयांस’ में सोहेल खान क्यों हुए भावुक? देखें वीडियो

Wed, 08 Jul 2026 04:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sohail Khan Emotional Viral Video: अभिनेता सोहेल खान इन दिनों एक रियलिटी शो ‘अलयांस’ का हिस्सा हैं। बीते दिनों शो में कुछ ऐसा हुआ कि वह भावुक हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए, इस वीडियो में वह क्या कह रहे हैं?
विज्ञापन
शो 'अलयांस' में सोहेल खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ sohailkhanofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहेल खान ने कई फिल्में बॉलीवुड में की हैं, पहली बार वह किसी टीवी रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं। ‘अलयांस’ शो में उन्हें जो अनुभव हो रहे हैं, वो उनको हैरान कर रहे हैं। शो के वायरल वीडियो में भावुक होते हुए, एक दूसरी प्रतियोगी से वह अपने मन की बातें कहते हैं। जानिए, क्या बोले सोहेल खान। 

शो में सोहेल खान को हुआ बुरा अनुभव 

विज्ञापन

शो ‘अलयांस’ में एक प्रतियोगी ने सोहेल खान से ऊंची आवाज में बात की, जब वह उनके बेटे की उम्र की है। इस बात ने सोहेल को काफी हैरान किया है। वह शो की एक दूसरी प्रतियोगी से कहते हैं, ‘हमारे घर में कभी कोई ऊंची आवाज में बात नहीं करता है, हम दोस्तों के बीच भी ऊंची आवाज करके बात नहीं करते हैं। गाली-गलौज करना तो दूर की बात है। लेकिन शो में वह ऐसा कर रहे हैं, वो लड़की मेरे बेटे की उम्र की होगी। आगे भी लोग ऐसा ही करेंगे तो शो खराब हो जाएगा। मैं तो शो में नए और खुशमिजाज लोगों से दोस्ती करने आया था।’ यह सब कहते हुए सोहेल काफी दुखी और भावुक दिखे। 
 


 

विज्ञापन

शो 'अलयांस' के होस्ट कुणाल खेमू और प्रतियोगी - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: Alliance Show: जैद दरबार पर भड़के यूजर्स, कुशाल टंडन के गौहर खान पर मजाक के बाद मचा बवाल; देखें वीडियो 

क्या है शो 'अलायंस' का कॉन्सेप्ट?  
‘अलायंस’ शो की बात करें तो यह एक रियलिटी गेम शो है। इसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इस शो में हर दिन रिश्ते और दोस्ती के आयाम बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में नामी फिल्म और टीवी एक्टर, इंफ्लुएंसर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें