मैं एक प्लेबॉय था
जब पूछा गया कि शादी से पहले कितने रिलेशनशिप रहे हैं, तो राम ने कहा कि वो गिनती भूल गए हैं। उन्होंने कहा- पहले? मैं एक प्लेबॉय था।’ जब श्रेया ने गिनती के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- ‘गिनती नहीं कर सकता।’
राम ने याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने और गौतमी ने शादी करने का फैसला लिया, तो एकता कपूर मेरी रेप्यूटेशन के चलते गौतमी के लिए परेशान हो गईं थीं।
एकता कपूर ने दी थी समझाइश
इस घटना को याद करते हुए राम ने कहा, ‘चलो में तुम्हें इमानदारी से बताता हूं। जब सबको पता चला कि गौतमी और राम शादी कर रहे हैं, तो एकता, जो मेरी दोस्त हैं, उन्होंने गौतमी को बुलाकर कहा, ‘तुम क्या कर रही हो? उसके कई अफेयर रहे हैं। एकता, गौतमी के लिए चिंतित थीं। और मैं यह स्वीकार करता हूं कि एकता ने जो किया वह सही था क्योंकि मैं ही वह शख्स था।’
ये भी पढ़ें- Exclusive: 'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; अगले साल होगी रिलीज