फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha Ali Khan: बच्चों के साथ मिलकर सोहा ने किया ये काम, वीडियो देख यूजर कर रहे तारीफ

Sun, 02 Mar 2025 03:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने मुंबई के कार्टर रोड पर एक सामाजिक काम में हिस्सा लिया है। उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है। इस वीडियो को लोग देख रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां सामाजिक कामों में हिस्सा लेते हैं। इसमें अभिनेत्री सोहा अली खान भी शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के बांद्रा में एक सफाई अभियान में हिस्सा लिया है। उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपने आस-पास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन

सफाई करती नजर आईं सोहा
सोहा अली खान अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि कई लोग कचरे से भरी एक गंदी जगह की साफ-सफाई कर रहे हैं। वह यहां से कचरा उठाकर बोरी में भर रहे हैं। इस वीडियो में बच्चे भी सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। सोहा ने पोस्ट के साथ लिखा है कि 'कई सालों से कार्टर रोड पर कचरा फेंका जा रहा था। समुद्र किनारे प्लास्टिक, टिन केन और खराब खाना फेंका जा रहा था। ये देखने में अजीब है और दम घोंटने वाला है।'

सोहा ने लोगों से की अपील
सोहा ने पोस्ट में आगे लिखा कि 'अगर आप समुदाय की फिक्र करते हैं और समाज में बदलाव चाहते हैं, तो आपको 'कार्टर क्लीन अप' के साथ मिलकर सफाई कर सकते हैं। सफाई अभियान में व्योमी और आइशा शामिल हुईं जो सिर्फ सात साल की हैं।' सोही की इस पोस्ट को कई लोगों ने लाइक किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Animal: इसलिए शाहिद को नहीं मिली थी 'एनिमल', निर्देशक संदीप ने एक्टर की जमकर की तारीफ

सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर ने किए बेहतरीन कमेंट
सोहा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि 'साफ सफाइ करने की सबकी जिम्मेदारी होती है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'अगली बार मुझे भी कॉल करना, मैं भी आउंगी।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'सोहा बहुत अच्छी है, वह अपने बच्चों को अच्छी चीजें सिखा रही है।'

यह खबर भी पढ़ें: India In Oscars: 'मदर इंडिया' से लेकर 'आरआरआर' तक ऑस्कर के लिए भेजी गईं ये फिल्में, इन कलाकारों को मिले अवॉर्ड
 
विज्ञापन

सोहा अली खान के बारे में
सोहा अली खान के काम की बात करें तो वह 'साहब बीवी और गैंग्स्टर 3', 'गो गोआ गोन' और 'तुम मिले' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोहा अली खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान की बहन हैं। वह अभिनेता कुणाल खेमू की पत्नी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें