फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कॉमेडियन ने मानी इंजेक्शन से वजन घटाने की बात; सोहा अली खान ने की तारीफ, कहा- 'यह कहने को हिम्मत चाहिए'

Wed, 11 Feb 2026 10:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Mohanraj Weight Loss Journey: कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज ने अपना करीब 22 किलो वजन घटाया है। बीते दिनों उन्होंने अपनी वेटलॉस जर्नी पर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने एक इंजेक्शन की मदद ली। ऐश्वर्या की इस ईमानदारी की सोहा अली खान ने तारीफ की है।
विज्ञापन
ऐश्वर्या मोहनराज-सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजन घटाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई योग और जिम का सहारा लेता है तो कोई डाइट पर फोकस रखता है। हाल के दिनों में कई ऐसी दवाएं और इंजेक्शन भी बाजार में आए हैं, जो कथित तौर पर वजन घटाने में कारगर हैं। इनके साइड इफैक्ट्स पर भी बात होती रहती है। एक इंजेक्शन भारतीय बाजार में भी आया है। चर्चित कॉमेडियन और कंटेट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से यह बात कही कि उन्होंने इंजेक्शन की मदद से वजन घटाया है। इस पर सोहा अली खान ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या ने क्या कहा था?
कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्होंने वेट लॉस इंजेक्शन का इस्तेमाल कर करीब छह महीने में 22 किलो वजन घटाया है। उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए अपनी वजन घटाने की यात्रा पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं बचपन से ही दुबली-पतली थी, लेकिन 20 साल की उम्र के बाद स्थिति बदल गई। साल 2021 की शुरुआत में मेरा वजन 51 किलो था और शादी के बाद मेरा वजन अचानक से बढ़ गया। शादी के समय मेरा वजन करीब 64 किलो था। छह महीने के अंदर ही यह 72-74 किलो तक पहुंच गया था'। उन्होंने कहा कि सिर्फ लाइफस्टाइल ही नहीं, पीसीओडी और हाइपोथायरायडिज्म की शिकायत भी थी जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ा। 




सोहा अली खान बोलीं- 'किसी ने तो माना'
ऐश्वर्या मोहनराज की इस स्वीकारोक्ति की सोहा अली खान ने तारीफ की है कि उन्होंने सरेआम यह माना कि वजन घटाने में इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है। सोहा अली खान ने कहा कि यह वाकई हिम्मत की बात है। सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे कह रही हैं, 'तो आखिरकार किसी ने कह ही दिया कि उन्होंने सिर्फ सही खाने या वर्कआउट करके ही नहीं, बल्कि मौनजारो लेकर भी बहुत वजन कम किया। और, मुझे लगता है कि सच बोलने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए'।
 


अपने पॉडकास्ट पर सोहा करेंगी इस विषय पर चर्चा
सोहा अली खान ने आगे यह भी कहा कि 'ऐश्वर्या मोहनराज ने अभी-अभी खुलकर बात की है कि वह वजन कम करने के लिए इंजेक्शन ले रही थीं। मैं उनकी ट्रांसपेरेंसी का सम्मान करती हूं। इस हफ्ते मेरे पॉडकास्ट ऑल अबाउट हर पर हम इस बारे में एक बहुत जरूरी बातचीत कर रहे हैं कि ये दवाएं असल में क्या हैं और ये किसके लिए हैं'? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें