फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और संदीप विवाद पर बंटे यूजर्स, पूछा- महिला से नफरत या गलतफहमी?

Tue, 27 May 2025 02:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone Controversy: दीपिका पादुकोण का नाम लिए बगैर उन पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने संगीन इल्जाम लगाए हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई है। आइए जानते हैं यूजर्स क्या कह रहे हैं?
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'स्पिरिट' का मामला बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में यह खबर सामने आईं कि फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण कथित तौर पर बाहर हो गई हैं। बताया जाता है कि दीपिका की फीस की मांग और दूसरी चीजें पूरी न किए जाने के बाद वह फिल्म से बाहर हो गई हैं। हालांकि फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा दीपिका की हरकतों से बहुत नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपिका के खिलाफ एक पोस्ट की है। इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई है।

विज्ञापन

संदीप ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
संदीप ने दीपिका का नाम लिए बिना एक्स पर पोस्ट में लिखा 'जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो उस पर 100 फीसद भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा समझौता होता है लेकिन जो तुमने किया, उससे तुमने खुद को डिस्क्लोज कर दिया। क्या एक युवा अभिनेत्री को नीचा दिखाकर मेरी कहानी को बाहर करना- क्या यही तुम्हारे फेमिनिज्म की परिभाषा है? एक फिल्मकार के तौर पर मैं अपनी कला में सालों की मेहनत लगाता हूं और मेरे लिए फिल्म बनाना सब कुछ है। तुमने उसे समझा नहीं, तुम कभी समझोगी भी नहीं। ऐसा करो... अगली बार से पूरी कहानी बोलना। क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता है।'
 

अब फिल्म निर्माता संदीप वांगा की पोस्ट पर कई यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स तो संदीप के समर्थन में हैं तो कुछ यूजर्स उनके इस कदम की आलोचना कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है 'संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को जवाब दिया है। साहसी आदमी'
 

एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'इस बात ने वांगा को परेशान किया होगा। उनकी कुछ जरूरतें थीं, वह उन जरूरतों को पूरा नहीं कर सकीं। कोई बात नहीं, ऐसा होता है, आगे बढ़ो, लेकिन ये पीआर हिट... बहुत ही खराब कदम है। दीपिका प्रभास की तरह सिनेमाघरों को नहीं भर सकतीं। इसलिए उनके साथ प्रभास की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता।'
 

एक यूजर ने दीपिका का बचाव किया है और लिखा है 'तो वांगा एक ऐसी अभिनेत्री चाहते थे जिसका वे शोषण कर सकें और कम पैसे दे सकें? दीपिका पादुकोण आप हमेशा सुपरस्टार रहेंगी।'
 

एक यूजर ने दीपिका का बचाव करते हुए लिखा 'वांगा और उनके पीआर पिछले कुछ दिनों से दीपिका पर हमला कर रहे हैं, क्योंकि उनका अहंकार एक महिला की मांगों और उनकी फिल्म को अस्वीकार करने को बर्दाश्त नहीं सका।'
 
विज्ञापन

दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया
आपको बता दें कि 22 मई को मीडिया में खबरें आईं थीं कि दीपिका ने 6 से ज्यादा घंटे शूटिंग और दूसरे बदलावों की वजह से ज्यादा पैसे मांगे थे। इसके बाद फिल्म से कथित तौर पर दीपिका बाहर हो गईं। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद फिल्म में लीड रोल के लिए तृप्ति डिमरी को लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें