फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद की सोसाइटी में निकला सांप, अभिनेता ने बताया कैसे पकड़ें? नेटिजन बोले- 'खतरों के खिलाड़ी'

Sat, 19 Jul 2025 11:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood Video: सोनू सूद ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे सांप को पकड़ते नजर आ रहे हैं। यह सांप उनकी सोसाइटी में निकला है।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात का मौसम है। ऐसे में सांप-कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है। सावधानी के साथ बचाव करना बहुत जरूरी है। अभिनेता सोनू सूद ने कुछ इसी तरह का सुझाव देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल, एक्टर की सोसाइटी में सांप निकल आया है। उन्होंने इसे सावधानीपूर्वक पकड़कर कहीं दूर छोड़ा। 

विज्ञापन

सोनू सूद ने बताए सुरक्षा के उपाय
सोनू सूद ने आज शनिवार 19 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे एक सांप को पकड़ते हैं। फिर उसे तकिए के लिहाफ में डालते हैं। ऐसा करते हुए वे लोगों को यह सलाह देते हैं कि कि सोसाइटी या घर में सांप निकल आए तो कैसे रेस्क्यू करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

एक्टर बोले- 'प्रोफेशनल्स की मदद लें'
वीडियो में सोनू सूद कह रहे हैं, 'यह सांप हमारी सोसाइटी में आ गया। अगर आपकी सोसाइटी में इस तरह कोई सांप आता है तो प्रोफेशनल को जरूर बुलाएं। इस दौरान सावधानी बरतें'। सोनू सूद सांप को तकिए के लिहाफ में रखते हुए कहते हैं, 'आप यह ट्राई न करें। आप प्रोफेशनल्स की मदद लें'।

Box Office Collection: ‘जूनियर’ और ‘मालिक’ का क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? ‘सुपरमैन’ के सिमट गए कदम

नेटिजन्स बोले- 'खतरों के खिलाड़ी हो आप'
सोनू सूद ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'हर हर महादेव'। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको खतरों के खिलाड़ी में जाना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'सर तो लगते ही जांबाज चेहरे से मासूम पर दिल से खतरों के खिलाड़ी, फतेह कराते हर वो खेल जिसकी शुरुआत हो जिंदगी ने बिगाड़ी'। एक यूजर ने लिखा, 'पूरे बॉलीवुड में आप जैसा कोई नहीं'। सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल जनवरी में उनकी फिल्म 'फतेह' रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए उन्होंने निर्देशन में डेब्यू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें