सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी बधाई
यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कपल को शादी की तारीख तय होने की बधाई देने लगे। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'कपल के लिए खुशी की बात है कि वे शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया के लोग जिन्होंने बिना सच्चाई जाने पलाश मुछाल की आलोचना की, उन्हें शर्मिंदा होना पड़ेगा।'
क्या इस वजह से टली शादी?
आपको बता दें कि स्मृति और पलाश की शादी पहले 23 नवंबर, 2025 को होनी थी। लेकिन, खबर आई कि स्मृति के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे शादी को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई। दोनों परिवारों ने सेहत को प्राथमिकता दी, इसलिए शादी रोक दी गई।
ऑनलाइन लीक हुईं कथित चैट
दोनों की शादी पोस्टपोन होने के बाद, पलाश और एक कोरियोग्राफर के बीच कथित चैट ऑनलाइन लीक हो गई, जिसके बाद ऐसी खबरें आईं कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे। कई लोगों ने मान लिया कि शादी में देरी कथित चैट लीक होने की वजह से हुई। हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर कहीं पर भी पुष्टि नहीं हो पाई। न तो स्मृति और न ही पलाश ने आरोपों पर खुलकर बात की है। इससे फैंस के बीच अभी भी कंफ्यूजन बनी हुई है।