फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Palash Video: स्टेज पर डांस करते दिखे स्मृति-पलाश, हल्दी-मेहंदी के बाद संगीत सेरेमनी से वीडियो वायरल

Sun, 23 Nov 2025 12:25 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smriti Palash Sangeet Ceremony: पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी के फंक्शन बड़ी धूमधाम से हो रहे हैं। हल्दी-मेहंदी के बाद अब दोनों के संगीत सेरमनी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को होने वाली है। इन दोनों की शादी चर्चाओं में बनी हुई है। हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। अब संगीत सेरेमनी से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पलाश और स्मृति स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। देखें वीडियो।

विज्ञापन


स्टेज पर जमकर झूमे पलाश और स्मृति
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल एक साथ डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में स्मृति वरमाला लेकर आती हैं और पलाश के गले में डाल देती हैं। इसके बाद दोनों साथ डांस करते हैं। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
 
एक-दूसरे के लिए स्टेज पर गाया गाना, फैमिली ने भी दिया साथ
स्मृति और पलाश ने एक-दूसरे के लिए स्टेज पर रोमांटिक सॉन्ग गाए। स्मृति ने पलाश को प्रपोज किया। स्मृति ने अपने पैरेंट्स के साथ भी डांस किया। वहीं पलाश की बहन पलक ने भी अपने भाई और भाभी के लिए डांस किया। पूरा परिवार स्मृति और पलाश की शादी में झूमकर नाचा। 
विज्ञापन

 
 
 
  

 

 

महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति के लिए किया डांस
इस वीडियो की बात करें, तो ये भी संगीत सेरेमनी का ही वीडियो है। इसमें पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी दोस्त और खिलाड़ी स्मृति मंधाना के लिए खास तरीके का ग्रुप डांस कर रहे हैं। सभी 'तेरा यार हूं मैं' गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। यह बहुत ही प्यारा वीडियो है। 

यह खबर भी पढ़ें: Smriti Palash Mehndi Photos: स्मृति के हाथों पर रची पलाश के नाम की मेहंदी, प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज वायरल
 
शादी में शामिल होंगे कई दिग्गज
स्मृति जहां क्रिकेट की दुनिया की स्टार हैं। वहीं, पलाश मुछाल म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं। कल रविवार 23 नवंबर को दोनों शादी करने जा रहे हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। शादी से पहले पलाश ने स्मृति को डीवाई पाटिल स्टेडियम में रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। कपल का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें