फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो हमला करते हैं उनको डर लगता है', ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 के मंच से शाहरुख का संदेश; शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 22 Nov 2025 10:29 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Global Peace Honours 2025: मुंबई में आयोजित हो रहे ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 समारोह में जहां अभिनेता शाहरुख खान ने भारतीय सैनिकों के साहस और बहादुरी को सलाम किया। वहीं रणवीर सिंह ने महिला क्रिकेटर से सवाल किया है। पढ़िए क्या बोले एक्टर्स।

विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में चल रहे ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 समारोह में कई सितारों ने शिरकत किया। इस कड़ी में शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी शामिल हैं। किंग खान ने अपने भाषण में भारतीय सैनिकों के साहस और बहादुरी का जिक्र करते हुए 26/11 आतंकवादी हमला, पहलगाम हमला और दिल्ली बम धमाके के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह ने भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह से महिला विश्व कप को लेकर सवाल किया। पढ़िए पूरी खबर। 

विज्ञापन


शाहरुख खान ने सेना को किया सलाम
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने अपने भाषण में 26/11 के आतंकवादी हमला, पहलगाम आतंकवादी हमला और दिल्ली बम धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि प्रकट की है। इसके साथ ही उन्होंने हमलों में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को भी नमन किया। इसके अलावा अभिनेता ने देश के वीर जवानों के लिए ये कुछ पंक्तियां कही। उन्होंने बोला- 'जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहिए कि मैं देश की रक्षा करता हूं। अगर कोई आपसे पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो थोड़ा मुस्कुराइए और कहिए, मैं 1.4 अरब लोगों की दुआएं कमाता हूं। और अगर वे पलटकर आपसे फिर पूछें, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? उनकी आंखों में देखें और कहें, जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होता है, आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं। और जात-पात सब भूलकर मानवता की राह पर चलें।'


रणवीर सिंह ने क्रिकेटर रेणुका सिंह से किया सवाल
अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में वनडे विश्वकप विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेटर टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह से सवाल किया। उन्होंने कहा कि फाइनल के दिन जब वह मैदान पर उतरीं, तो उन्हें कैसा लग रहा था? इसके जवाब में रेणुका ने कहा, 'विश्व कप फाइनल से पहले की रात बहुत रोमांचक और तनावपूर्ण थी। हम विश्व कप जीतने के लिए प्रतिबद्ध थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच और भी रोमांचक था।'

विज्ञापन

नीता अंबानी ने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का किया जिक्र
नीता अंबानी ने अपने भाषण के दौरान 26/11 आतंकवादी हमला और पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना की शौर्यता और बलिदान को सलाम किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें