पुरुष करते थे फ्लर्ट
सुभाष के झा के साथ बातचीत में मौसमी चटर्जी ने बताया कि वह हद से ज्यादा बढ़ने वाले अभनेता को थप्पड़ मार चुकी हैं। उन्होंने कहा 'वह इसी के लायक थे। वह सेक्सीस्ट थे, लेकिन मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देती। आपको सिक्के के दोनों पहलू देखने होंगे। हीरो हीरोइनों के साथ फ्लर्ट करते थे और वे उम्मीद करते थे कि हीरोइनें भी वैसा ही करें। यही तरीका था, जो वे जानते थे। उन्हें कोई और तरीका नहीं पता था। पुरुषों को उनकी मां लाड़-प्यार करके बड़ा करती हैं, फिर उनकी पत्नियां और बहनें भी उन्हें लाड़-प्यार करती हैं।'
Katrina Kaif: रणबीर की एक्स होने के बावजूद कैटरीना के आलिया से अच्छे हैं रिश्ते, दीपिका से रिश्ते पर भी बोलीं
हाथ से निकल गए कई रोल
मौसमी चटर्जी ने बताया कि समझौता न करने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। उनसे पूछा गया कि फिल्म 'कोशिश' में उनकी जगह पर जया बच्चन को क्यों लिया गया? इस पर उन्होंने कहा 'इसकी वजह यह थी कि मैं अपनी गरिमा से समझौता नहीं करती, चाहे कुछ भी हो। वह बीते वक्त की बात है। बाद में गुलजार और मेरे बीच सुलह हो गई थी। कई साल बाद 'अंगूर' में साथ काम किया। हरिभाई (संजीव कुमार) 'कोशिश' और 'अंगूर' में भी मेरे हीरो थे। मैंने कई रोल खो दिए थे क्योंकि मैं किसी के अहंकार को संतुष्ट नहीं कर सकती।'
Shubman Gill: सारा और अवनीत के साथ रिश्ते की अफवाह पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- तीन साल से हूं सिंगल
बड़े कलाकारों के साथ किया काम
आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने साल 1967 में 'बालिका वधू' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके बाद वह 'अनुराग' में नजर आईं। मौसमी ने अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया।