फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Reactions: यूजर्स को भाया 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, आमिर और जेनेलिया की जमकर की तारीफ

Wed, 14 May 2025 12:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sitaare Zameen Par Trailer Review: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज ट्रेलर जारी किया गया है। इस पर यूजर्स ने अपना प्यार लुटाया है। यूजर्स ने कई बेहतरीन कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
सितारे जमीन पर - फोटो : AmirKhanTakies
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काफी इंतजार के बाद आखिरकार आज आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में आमिर खान को एक कोच बने हुए दिखाया गया है। फिल्म में आमिर खान 10 ऐसे बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखा रहे हैं जो दिव्यांग हैं। आइए जानते हैं यूजर्स को 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर कैसा लगा?

विज्ञापन


बहुत खास है ट्रेलर?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि आमिर खान नशा करके गाड़ी चलाते हैं। उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है। इसके बाद अदालत उन्हें सजा सुनाती है। सजा के तौर पर अदालत उनसे कहती है कि वह दिव्यांग बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखाएं। आमिर खान जब बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखाने जाते हैं तो उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ट्रेलर की कहानी इसी के आस-पास घूमती है।
Sitaare Zameen Par Trailer: टिंगू बास्केट बॉल कोच बने आमिर, 10 तूफानी बच्चों के साथ मस्ती-मजाक में देंगे संदेश

सितारे जमीन पर - फोटो : AmirKhanTakies
यूजर्स ने किए कमेंट
आपको बता दें कि 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर को 'आमिर खान टाकीज' नाम के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। ट्रेलर को यूजर्स ने काफी पसंद किया है। तीन घंटे में यूट्यूब पर इसे 15 लाख 88 हजार लोगों ने देखा है। एक लाख 99 हजार यूजर ने इसे लाइक किया है। ट्रेलर पर 14 हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं। 
एक यूजर ने लिखा है 'पुराने दिग्गज बॉलीवुड को आगे ले जा रहे हैं। बहुत अच्छा ट्रेलर।'

एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट वापस आ गए हैं। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

एक यूजर ने लिखा है 'जेनेलिया वापस आ गई। उनकी क्यूटनेस पहले जैसी है।'

Sitaare Zameen Par: जारी होने वाला है 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, जेनेलिया की फिल्म के लिए पति ने लिखी ये बात
विज्ञापन

'सितारे जमीन पर' के बारे में
ख्याल रहे फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर पहले ही रिलीज होने वाला था लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से इसे टाल दिया गया। 
'सितारे जमीन पर' साल 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। फिल्म के निर्देशक आर एस प्रसन्ना हैं। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें