भावुक होकर बोलीं दीपिका की ननद
वीडियो में सबा ने बताया कि जब उन्हें पहली बार दीपिका की तबीयत की जानकारी मिली, तो वो एकदम स्तब्ध रह गई थीं। सबा ने कहा, ‘भले ही मैं मां बनने जा रही हूं, लेकिन इस वक्त मेरी सारी चिंता अपनी भाभी को लेकर है।’
उन्होंने बात करते हुए कहा, ‘इस समय मैंने जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वो है अल्लाह पर भरोसा रखना। आप कितना भी रो लें, कुछ भी कर लें, मगर होता वही है जो ऊपर वाला चाहता है। इस समय रोने से ज्यादा जरूरी है दुआ करना।’ उन्होंने आगे बताया कि दीपिका के पेट में दर्द की शुरुआत बहुत मामूली लगी थी, लेकिन जब डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने को कहा, तभी उन्हें शक हुआ कि मामला गंभीर हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने किया खुलासा; हुए भावुक
फूट-फूट कर रोने लगीं सबा
खालिद ने भी इस व्लॉग में खुलासा किया कि जब उन्होंने पहली बार दीपिका के ट्यूमर के बारे में सुना, तो सबा फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि दीपिका जैसी मजबूत महिला उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। इतनी गंभीर बीमारी के बावजूद वह हमेशा मुस्कुराती रहीं और अपने बेटे रुहान के साथ खेलती रहीं।
भाभी की सेहत के लिए दुआ कर रहीं सबा
सबा ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी दीपिका के सामने इस बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने हमेशा भाभी को हौसला देने की कोशिश की, लेकिन अंदर ही अंदर वो खुद को बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं। अब जब दीपिका की सर्जरी का वक्त नजदीक आ रहा है, तो सबा और खालिद ने सभी से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है।
ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर में 'टेनिस बॉल' जितना बड़ा ट्यूमर, कहीं ये कैंसर तो नहीं?
पति शोएब ने किया था खुलासा
बता दें दीपिका के ट्यूमर के बारे में सबसे पहले उनके पति शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल में बताया। जिसके बाद फैंस भी दंग रह गए। दीपिका के ट्यूमर के बारे में सुनकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।