फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 Years Of Sirf Tum: संजय कपूर-सुष्मिता की 'सिर्फ तुम' को 25 वर्ष पूरे, जाने फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से

Tue, 11 Jun 2024 07:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अगाथियान के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिर्फ तुम' एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म थी।  यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई तमिल रोमांटिक फिल्म 'कधल कोट्टई' की रीमेक थी। इस फिल्म का संगीत भी काफी हिट रहा था।
विज्ञापन
सिर्फ तुम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 1999 में फिल्म आई थी 'सिर्फ तुम'। आज इसकी रिलीज को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट रही थी। बोनी कपूर ने फिल्म का निर्माण किया था और फिल्म में मुख्य भूमिका उनके छोटे भाई संजय कपूर ने अदा की थी। इसके अलावा सुष्मिता सेन, प्रिया गिल, मोहनिश बहल, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे इस फिल्म का हिस्सा थे। सलमान खान भी इस फिल्म में गेस्ट भूमिका में दिखे थे। 11 जून 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म से जुड़े रोचक किस्से। 

विज्ञापन


तमिल फिल्म का रीमेक थी 'सिर्फ तुम'
अगाथियान के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिर्फ तुम' एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म थी।  यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई तमिल रोमांटिक फिल्म 'कधल कोट्टई' की रीमेक थी। इस फिल्म का संगीत भी काफी हिट रहा था।  इस फिल्म में लीड रोल में दिखे संजय कपूर ने फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने यह तय किया था कि अगर यह फिल्म नहीं चली तो वे बॉलीवुड छोड़ देंगे। हालांकि फिल्म हिट रही और संजय की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
Anil Kapoor: अनिल कपूर के आने से बदल जाएगा सबकुछ, निर्माताओं ने जारी किया बिग बॉस ओटीटी 3 का नया वीडियो
विज्ञापन


कितना था फिल्म का बजट?
फिल्म 'सिर्फ तुम' को नैनीताल , केरल और ह्यूस्टन में फिल्माया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के वक्त इस फिल्म को 5 यू रेटिंग में से 3 स्टार मिले थे, जबकि यह 80 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। नरसिम्हा एंटरप्राइजेज और इरोज इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म को दो करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। 
Bollywood Actress: क्रिकेटर्स को डेट कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, खूब हुए प्यार के चर्चे, फिर जुदा हो गईं राहें
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, यह फिल्म ने अपने पहले दिन 18 लाख का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 9.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10.27 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
Malini Awasthi: मालिनी जिनकी दीवानी हैं वे भी उनके फैन निकले, गायिका ने एलेक के संग फोटो साझा कर बताया किस्सा

फिल्मों से संन्यास लेने वाले थे संजय
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान संजय कपूर ने बताया था कि उन्होंने यह फैसला ले लिया था कि अगर 'सिर्फ तुम' फ्लॉप होती है तो वे फिल्मों से संन्यास ले लेंगे। इसके बाद वे सलमान खान के साथ फिल्म प्रोड्यूस करने लगते, जिसके लिए उन्होंने उनकी डेट्स ले ली थीं। उन्होंने सलमान से कहा, 'अगर 'सिर्फ तुम' चल गई, ये तारीखें वापस तुम्हारे मुंह पे मारूंगा'। आखिर फिल्म चल पड़ी। 
Triptii Dimri: कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ तृप्ति डिमरी का वायरल वीडियो! बारिश में घूमता नजर आया कपल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें