फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज संग डेब्यू करेगा यह क्रिकेटर, इस दिन रिलीज होगा सॉन्ग ‘बेसोस’ का टीजर

Mon, 05 May 2025 08:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकलीन फर्नांडीस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नए सॉन्ग ‘बेसोस’ का पोस्टर साझा किया है, इसमें उनके साथ एक नामी क्रिकेटर नजर आ रहा है। इस गाने का टीजर कब रिलीज होगा इसकी जानकारी भी जैकलीन ने साझा की है?
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम@jacquelienefernandez
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीस ने अपकमिंग सॉन्ग ‘बेसोस’ का पोस्टर साझा किया है। इस गाने में जैकलीन के साथ क्रिकेटर शिखर धवन नजर आएंगे। पोस्टर साझा करने के साथ कैप्शन में जैकलीन ने लिखा है, ‘क्या आप ‘बेसोस’ के लिए तैयार हैं?’ आगे वह इस गाने की टीजर रिलीज होने की तारीख भी साझा करती हैं। पोस्टर में जैकलीन और शिखर का लुक देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। 

विज्ञापन


इस दिन होगा टीजर रिलीज
शिखर धवन सॉन्ग ‘बेसोस’ में जैकलीन के साथ डांस करते दिखेंगे, एक्टिंग करते नजर आएंगे। सॉन्ग ‘बेसोस’ का टीजर कल यानी 6 मई 2025 को रिलीज होगा। इस नए सॉन्ग ट्रैक को 8 मई 2025 को 11 बजे सुबह रिलीज किया जाएगा। यह टीजर यूट्यूब पर रिलीज होगा। इस गाने को सिंगर श्रेया घोषाल और कार्ल वाइन ने गाया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Jacqueline-Sukesh: 'वो हमारी बेटी के रूप में जन्म लेंगी', ठग सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन को लेटर 

 


फैंस ने दिए ये रिएक्शन 
फैंस ने ‘बेसोस’ का पोस्टर देखकर कई तरह के रिएक्शन जैकलीन फर्नांडिस की इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पोस्टर में आपका और शिखर का लुक देखकर ही हम एक्साइटेड हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पोस्टर से फंकी वाइब्स आ रही हैं।’ एक और यूजर लिखता है, ‘ श्रेया की आवाज और आपका डांस, कमाल का कॉम्बिनेशन है।’ ‘बेसोस’ की बात करें तो यह एक स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब किस होता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: एलन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, तस्वीरें वायरल 

जैकलीन की आने वाली फिल्म

विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस इस गाने के अलावा कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। फिल्म का एक गाना भी हाल में रिलीज हुआ है, जिसमें जैकलीन का डांस दर्शकों को पसंद आया है। 

 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें