फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreya Ghoshal: भारत-पाक तनाव के बीच श्रेया घोषाल ने मुंबई कॉन्सर्ट किया स्थगित, बोलीं- ‘हम और मजबूत होकर..'

Sat, 10 May 2025 09:18 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shreya Ghoshal: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच कई कलाकार अपना कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। इसी कड़ी में गायिका श्रेया घोषाल ने भी अपना मुंबई में आयोजित होने वाला म्यूजिक कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyaghoshal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आतंकियों पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाबी कार्रवाई की। उसी के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारतीय सेना उनके सभी सैन्य उपकरणों को विफल कर रहा है। इसी तनाव को देखते हुए कई बड़े समारोहों को स्थगित किया जा रहा है। अब मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही सिंगर ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की है।

विज्ञापन


श्रेया घोषाल ने शो किया स्थगित
गायिका श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। उसमें उन्होंने अपने फैंस को लिखा कि भारी मन से कहना पड़ा रहा है कि 10 मई को मुंबई में आयोजित होने वाला संगीत कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।आपको बताते चलें कि यह शो मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन, बीकेसी में होने वाला था, जो ऑल हार्ट्स टूर का हिस्सा था। 




यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: हॉलीवुड की ये स्टार शाहरुख खान के नेकलेस की हुई दीवानी, बोलीं- ‘मुझे उनके बारे में पहली बार…’
विज्ञापन


कब आयोजित होगा शो?
आगे शो के बारे में बताते हुए गायिका ने लिखा, मैं वादा करती हूं कि यह रद्द नहीं किया गया है, बस स्थगित हुआ है। हम जल्द ही फिर से मिलेंगे, पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और एकजुट होकर। जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी, और खरीदे गए सभी टिकट आने वाले कॉन्सर्ट के लिए वैध रहेंगे।’

यह खबर भी पढ़ें: 100 Cr Raid 2: रिलीज के नौवें दिन ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस सेंचुरी, अजय की सौ करोड़ी फिल्मों में अब इस नंबर पर

लोगो से एकजुट रहने की अपील
भारत-पाक तनाव को लेकर श्रेया घोषाल ने संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘यह कॉन्सर्ट मेरे लिए दुनिया का मतलब है और मैं आप सभी के साथ एक शानदार शाम साझा करने के लिए उत्सुक थी। लेकिन एक कलाकार और एक नागरिक के रूप में, मैं इस हालात के दौरान राष्ट्र के साथ एकजुटता में खड़े होने की गहरी जिम्मेदारी महसूस करती हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘कृपया सुरक्षित रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें