फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर दुखी हुआ यह गायक, बोला- 'मुस्लिम होने के नाते शर्मिंदा, इस्लाम यह नहीं सिखाता’

Thu, 24 Apr 2025 10:58 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pahalgam Terror Attack: बीते मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अब इस मशहूर गायक का बयान सामने आया है। जानिए किस सिंगर ने कहा कि उन्हें मुस्लिम होने पर शर्म आ रही है। 

विज्ञापन
सलीम मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम- @salimmerchant
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आंतकी हमले में 26 मासूमों की जान चली गई। इस हमले ने पूरी दुनिया को हिला रख दिया है। इस पर सेलेब्स अपना आक्रोश प्रकट कर हमले की निंदा कर रहे हैं और पीड़ितों के परिवारों को संवेदना दे रहे हैं। अब इस दर्दनाक हादसे पर एक मशहूर सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए हैं। आइए जानते हैं सिंगर ने क्या कहा। 

विज्ञापन


गायक ने की हमले की निंदा
वह मशहूर गायक कोई और नहीं, बल्कि सलीम मर्चेंट हैं, जो एक प्रसिद्ध संगीतकार भी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें संगीतकार ने पहलगाम हमले के बारे में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, ‘पहलगाम में जो निर्दोष लोगों की हत्या हुई वो इसलिए हुई क्योंकि वे हिंदू थे, मुसलमान नहीं। क्या ये हत्यारे मुसलमान हैं? नहीं, ये आतंकवादी हैं। क्योंकि इस्लाम यह नहीं सिखाता है। कुरान-ए-शरीफ में सूरह अल-बकरा, आयत 256 में कहा गया है कि धर्म में मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है। यह कुरान-ए-शरीफ में लिखा है।’
 




यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'अब तो पाकिस्तान से सीधा युद्ध होना चाहिए..', जानें किस एक्ट्रेस की बहन ने कही ये बात?
विज्ञापन


मुझे शर्म आ रही मुसलमान होने पर
आगे सिंगर ने अपने वीडियो में कहा, 'मुझे शर्म आ रही है मुस्लिम होने पर कि मुझे ये दिन देखना पड़ा रहा है, मेरे निर्दोष हिंदू भाइ-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया। सिर्फ इसलिए कि वो हिंदू लोग हैं। कश्मीर में रहने वाले जो पिछते तीन साल से ठीक-ठाक से जी रहे थे, उनकी जिंदगी में फिर वही समस्या। समझ नहीं आ रहा है कि मैं अपना गम और गुस्सा कैसे बयां करूं। मैं उन्हें अपनी संवेदनाएं देता हूं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Fawad Khan: पहलगाम हमले पर बोले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, फिल्म 'अबीर गुलाल' के विरोध के बीच कही ऐसी बात

सलीम के वीडियो को मुनव्वर ने किया शेयर
सलीम मर्चेंट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के तौर पर साझा किया है। हालांकि आपको बताते चलें कि पहलगाम में हुए आंतकी हमले की मुनव्वर फारुकी ने भी निंदा की थी।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें