फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer Rihanna: सिंगर रिहाना ने किया तीसरे बच्चे का स्वागत, बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स के साथ साझा की तस्वीर

Thu, 25 Sep 2025 08:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Rihanna: सिंगर रिहाना ने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इसका नाम भी साझा किया है।
विज्ञापन
पति के साथ रिहाना, बच्चे के साथ रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने यह खुशखबरी बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पोस्ट के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बच्चे का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स रखा है।
विज्ञापन

रिहाना ने 2022 में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अगस्त 2023 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। अब, 2025 में, उन्होंने अपने तीसरे बच्चे के जन्म का एलान किया है।
 

पहली बार कब किया प्रेग्नेंसी का एलान
रिहाना और रॉकी ने 2025 मेट गाला में गायिका के गर्भवती होने का एलान किया। वहीं उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया था। रिहाना और रॉकी का रिश्ता 2012 से है जब उन्होंने एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में अपना हिट गाना 'कॉकिनेस' गाया था। लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद, उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी।

बच्ची के साथ रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम @badgalriri
एक से ज्यादा बच्चे चाहती थीं सिंगर
हाल ही में एक इंटरव्यू में रिहाना ने बताया था कि वह ज्यादा बच्चे पैदा करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा था। 'मैं दो से ज्यादा बच्चे चाहूंगी। मैं चाहूंगी कि मुझे बेटी हो। हालांकि अगर लड़का हुआ तो कोई बात नहीं।'

यह खबर भी पढ़ें: Fact Check: सलमान ने कटरीना को दी प्रेग्नेंसी की बधाई? फोटो शेयर कर लिखा 'मुबारक हो', यहां देखें वायरल पोस्ट

फैंस ने किए कमेंट
रिहाना की पोस्ट को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'राजकुमारी का परिवार में स्वागत है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छी गुड़िया। बधाई हो।' एक और यूजर ने लिखा है 'क्या आपको पता है कि वह खूबसूरत से भी ज्यादा खूबसूरत होगी। शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

कौन हैं रिहाना?
आपको बता दें कि रिहाना पॉप म्यूजिक की दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक हैं। उनका असली नाम रोबिन रिहाना फेंटी है। रिहाना का ताल्लुक बारबाडोस से है। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। वह 33 साल की उम्र में अरबपति बन गईं। म्यूजिक में अच्छा काम करने के लिए रिहाना को कई अवार्ड्स दिए गए हैं। उन्हें अब तक 9 ग्रैमी अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें