टूरिस्ट ने बना लिया वीडियो
पंचायत सूत्रों के मुताबिक एक पर्यटक ने अपने मोबाइल फोन पर सिंगर का एक वीडियो बना लिया। इसमें मुलवुकाड पंचायत क्षेत्र में स्थित गायक के घर से कोची के बैकवॉटर में एक कचरे का थैला फेंका जा रहा था। इसके बाद श्रीकुमार को नोटिस भेजा गया। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले यह वीडियो स्थानीय स्वशासन मंत्री एमबी राजेश को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।
सिंगर ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
पोस्ट की प्रतिक्रिया में मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक कूड़े-कचरे से संबंधित शिकायतें, साक्ष्य सहित, कार्रवाई के लिए सरकार के व्हाट्सएप नंबर (94467 00800) पर प्रस्तुत की जा सकती हैं। पंचायत सूत्रों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद स्थानीय निकाय के नियंत्रण कक्ष ने पंचायत अधिकारियों को उसी दिन घटनास्थल का निरीक्षण करने और घटना की पुष्टि करने का निर्देश दिया। इसके बाद पंचायत राज अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 25,000 रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस सिंगर को जारी किया गया। इस मुद्दे पर सिंगर की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kunal Kamra: क्या नहीं होगा कुणाल का शो? शिवसेना युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल ने बुकमायशो को लिखा पत्र