फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jannat-Faisu: क्या फैजू ने अपने ब्रेकअप की खबर पर लगाई मुहर, जानिए ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में क्या कहा?

Thu, 03 Apr 2025 11:20 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jannat-Faisu: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर फैजल शेख और अभिनेत्री जन्नत जुबैर की के ब्रेकअप की अफवाह को और हवा तब मिल गई, जब फैजू ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर हिंट दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
 
विज्ञापन
फैजल शेख और जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम @mr_faisu_07 और @Jannatzubair29
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर फैजल शेख अपनी ब्रेकअप की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। मौजूदा समय में वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में भी नजर आ रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में वह डिश बनाते हुए तनाव में नजर आए।

विज्ञापन

 उनके इस लुक ने चिंता बढ़ा दी। रणवीर बरार और विकास खन्ना ने उनका हालचाल जानने की कोशिश की। उन्होंने फैसल से पूछा कि आप क्यों चिंतित हैं? जानते हैं फैजू ने क्या कहा?


फैजू बोले- मैं परेशान हूं
जब फैजू से उनकी चिंता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे जीवन में कुछ चीजें हैं जो काफी परेशान करने वाली हैं। मैं उनकी वजह से परेशान हूं।" इसके बाद रणवीर ने उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश करते हुए कहा, एक बार जब आप इस रसोई में होते हैं, तो बाहर की जिंदगी बाहर ही होती है। वर्तमान पर ध्यान दें।” वहीं, विकास ने कहा, रेस के आखिरी लैप में आप इधर-उधर देख रहे होते हैं। आप वही व्यक्ति नहीं होते हैं।” रणवीर ने फैजल को प्रेरित करते हुए कहा कि आप हमेशा कहते हैं कि आप फिनिश लाइन से चूक गए हैं। आप खुद से सवाल करें। अपना बेस्ट दें। ये ना सोचें की बाहर क्या हो रहा है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Jaya Prada: क्यों रही जया प्रदा-श्रीदेवी के बीच दुश्मनी? अभिनेत्री के करियर-निजी जीवन से जुड़े अनसुने किस्से


जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
जन्नत जुबैर और फैजल शेख के बीच रिलेशनशिप की खबरें थीं। अब दोनों अलग होने की वजह से चर्चा में हैं। जन्नत ने इंस्टाग्राम पर फैजल को अनफॉलो कर दिया है और एक क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए लिखा कि जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो और जो था उस पर विश्वास रखो और जो होगा उस पर विश्वास रखो। जन्नत के भाई और मां ने भी फैजू को अनफॉलो कर दिया है।



यह खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: करीना कपूर की बोटॉक्स से तौबा, खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए करती हैं ये काम


जन्नत जुबैर का वर्क फ्रंट
जन्नत जुबैर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट को तौर पर अपना करियर शुरू किया। वह टीवी शो ‘फुलवा’ में नजर आईं। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के पहले सीजन में भी वह नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस मामले में वह शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें