फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Kher: दिल्लीवासियों को मिला कैलाश खेर का तोहफा, ‘ये शंखनाद है’ गाना किया रिलीज

Thu, 20 Feb 2025 12:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kailash Kher: हाल ही में मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपना नया गीत ‘ये शंखनाद है’ दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया है। गाने का वीडियो कैलाश खेर के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम- @kailashkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत के बाद गुरुवार को कैलाश खेर ने दिल्लीवासियों के लिए एक गाना रिलीज किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दी।

विज्ञापन


दिल्ली वासियों के लिए धन्यवाद गीत..
गायक कैलाश खेर ने अपने नये गाने को लेकर एएनआई से बातचीत करते हुए कहा था कि यह गीत दिल्ली की जनता को सही सरकार चुनने के लिए आभार व्यक्त करने का गीत है। ‘ये शंखनाद है’ दिल्ली वासियों के लिए एक धन्यवाद गीत है।

यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया मामले में ध्रुव राठी की एंट्री, वीडियो शेयर करके दी ये नसीहत
विज्ञापन


'ये शंखनाद है' यूट्यूब पर हुआ लांच..
कैलाश खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने का वीडियो लगाते हुए पोस्ट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि 'ये शंखनाद है' गीत उनके यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे आप जाकर सुन सकते हैं। इस गाने खुद कैलाश खेर ने लिखा है, कंपोज किया है और गाया है।




यह गीत दिल्ली को समर्पित होने को तैयार..
गाने के रिलीज से पहले कैलाश खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई गीत की रचना की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने नए गीत के बोल लगाते हुए, कैप्शन में लिखा था, ‘शपथ ग्रहण के साथ साथ इस ऐतिहासिक तथा साहसिक विजय की बधाई स्वरूप, दिल्ली के परमात्मा स्वरूपी हर दिल्ली वासी को यह संगीतमय उपहार।’
साथ ही लिखा, कैलाश खेर तथा कैलासा ( KEPL ) द्वारा दिल्ली को समर्पित कुछ ही क्षणों में विमोचित दिल्ली विजय गीत।

इस गाने से पहले कैलाश ने लिखी थी किताब
मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली किताब ‘तेरी दीवानी: शब्दों के पार’ को भी लॉन्च किया था। गायक ने इस किताब में अपने लोकप्रिय गानों के पीछे की कहानी को बयां किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें