सोशल मीडिया पर रिवील किया बच्चों का चेहरा
चिन्मयी श्रीपदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस संग अपने जुड़वा बच्चों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में गायिका को अपने बच्चों को गोद में लिए हुए और अपने पति राहुल के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा जा सकता है। अगली स्लाइड में सिंगर ने अपने जुड़वा बच्चों के खेलने, सोने और खाने के कुछ यादगार पल यूजर्स के साथ शेयर किए हैं।
फैंस का मिल रहा है ढेर सारा प्यार
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चिन्मयी ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘यह हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है। दोनों बच्चों ने अपने जन्मदिन पर लोगों को अपना चेहरा दिखाया है।’ सिंगर के इस पोस्ट के बाद से ही उनके बच्चों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी कमेंट सेक्शन में बच्चों को अपना ढेर सारा आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं, साउथ सिनेमा के कुछ सेलेब्स भी चिन्मयी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Bigg Boss OTT 2: घर से बाहर होने के बाद सलमान खान पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, गर्लफ्रेंड को लेकर कह दी यह बात
प्रेग्नेंसी पर उठे थे सवाल
बता दें कि पिछले साल जब चिन्मयी ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, तब सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनने लगी थीं। यूजर्स यहां तक दावा करने लगे कि सिंगर ने सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म दिया है। अब चिन्मयी श्रीपदा ने एक वीडियो पोस्ट करके ऐसे लोगों को जवाब दिया था।