फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कॉन्सर्ट में सिंगर अर्पित बाला ने खोया आपा, फैन की इस हरकत के बाद की बदसलूकी! जानें पूरा मामला

Sun, 29 Mar 2026 02:20 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arpit Bala Viral Video: सिंगर अर्पित बाला ने एक कॉन्सर्ट के दौरान अपना आपा खो दिया। उन्होंने फैन के साथ बदसलूकी की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
अर्पित बाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर अर्पित बाला अपने कॉन्सर्ट में आपा खोने को लेकर सुर्खियों में हैं। 28 मार्च को उन्होंने हैदराबाद के 'किंगडम क्लब एंड किचन' में परफॉर्म किया। कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ में से किसी ने उन पर बोतल फेंक दी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। इस घटना से अर्पित का सब्र टूट गया और उन्होंने गुस्से में आकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


अर्पित ने दी गाली
सोशल मीडिया पर अर्पित बाला का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के दौरान अर्पित भीड़ से गुस्से में पूछ रहे हैं कि उन पर बोतल किसने फेंकी। शख्स की पहचान करने के बाद, उन्होंने गुस्से में आकर उस पर थूका और उसे खरी-खोटी सुनाई। इस बीच भीड़ जोर-जोर से उनके लिए चीयर कर रही थी। 
 

अर्पित ने वापस फेंकी बोतल
इसके बाद उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, 'इधर देखना... क्या हुआ?' इसके बाद उन्होंने गाली दी। उन्होंने बोतल वापस फेंकते हुए कहा, 'यह अपनी बहन की शादी में दहेज में दे देना।' इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी से उस व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए कहा।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
इस घटना पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने सिंगर के इस रिएक्शन को सही बताया है, तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की है। अर्पित बाला अब 9 मई को मुंबई में, जियो वर्ल्ड गार्डन के म्यूजिकलैंड में परफॉर्म करने वाले हैं।

विज्ञापन

कौन हैं अर्पित बाला?
अर्पित बाला हरियाणा के फरीदाबाद के सिंगर, रैपर, कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। वे कॉमेडी वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग और देसी हिप-हॉप के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 'एक कुड़ी', 'महारानी' जैसे गानों से अपनी अलग पहचान बनाई है। 2025 में उनके गाने 'बरगद' के वायरल होने के बाद वह चर्चा में आए थे। वे संगीत इंडस्ट्री में एक उभरते हुए आर्टिस्ट हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें