फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arijit Singh Concert: अपनी आवाज की जादूगरी बिखेरने को तैयार अरिजीत सिंह, कॉन्सर्ट में रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 23 Mar 2025 12:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arijit Singh Concert: संगीतकार अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट का आयोजन आज 23 मार्च को मुंबई में होने वाला है। इसे लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। जानिए किन तरीकों से आप अच्छे ढंग से उठा सकते हैं कार्यक्रम का आनंद।
विज्ञापन
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @arijitsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबईवासियों के लिए आज रविवार की शाम शानदार होने वाली है, जिसे उनके लिए यादगार बनाएंगे मशहूर गायक अरिजीत सिंह। अरिजीत सिंह की आवाज के दीवानों के लिए यह बहुत बड़ा दिन है। अगर आप भी कार्यक्रम में जाने की सोच रहे हैं, तो इन बातों को जरूर जान लें..

कॉन्सर्ट में रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन

आज 23 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन, बीकेसी में संगीतकार अरिजीत सिंह के भव्य कॉन्सर्ट का आयोजन होने वाला है। इसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस कॉन्सर्ट में जाने से पहले क्या ले जाना है, क्या नहीं। इन बातों का जरूर ध्यान रखें, जो आपके मनोरंजन को दोगुना कर सकता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: सिनेमा के आखिरी सितारे नहीं हैं आमिर-शाहरुख और सलमान, मिस्टर परफेक्शनिस्ट बोले- हम याद नहीं रहेंगे

इन चीचों को ले जाएं अपने साथ

विज्ञापन

अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में जाने का प्लान अगर आप बना रहे हैं, तो इन महत्वपूर्ण चीजों को अपने साथ जरूर ले जाएं। समारोह में जाते समय एक फोटो पहचान पत्र, पानी बॉटल साथ रखें। साथ ही वहां आप भीड़ से सावधान रहने की कोशिश करें। इन आवश्यक चीचों का ध्यान रखते हुए आप कॉन्सर्ट का आनंद अच्छी तरीके से उठा सकते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Cricket In Movies: इन फिल्मों में दिखा क्रिकेट का जादू, जज्बे और संघर्ष को दिखाती हैं कहानियां

अरिजीत सिंह इन शहरों में कर रहे हैं कॉन्सर्ट 
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का भारत दौरा 30 नवंबर 2024 को बेंगलुरु में शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया। संगीतकार ने 2 मार्च को कटक, 16 मार्च को पुणे में अपनी आवाज की जादूगरी से सबको दीवाना बना लिया था। अब वह आज 23 मार्च को मुंबई में शानदार आयोजन के लिए तैयार हैं। आगामी 5 अप्रैल को इंदौर और 27 अप्रैल को चेन्नई में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें