एकॉन के म्यूजिक कॉन्सर्ट का नया वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
यूजर्स ने एकॉन के नए वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई खुद को बचा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लोगों का भरोसा नहीं है कि ये एकॉन को कॉन्सर्ट से भी बाहर कर दें।' एक और फैन ने लिखा, 'अब यह छम्मक छल्लो गाने की तरह घूम रहे हैं।' कई यूजर्स ने इस वीडियो को खूब लाइक किया है।
ये खबर भी पढ़ें: Akon: 'छम्मक छल्लो' फेम सिंगर एकॉन के साथ बदसलूकी, बंगलुरू में हुए लाइव काॅन्सर्ट में फैंस ने खींची पैंट
भारत में अच्छी-खासी है एकॉन की पॉपुलैरिटी
सिंगर एकॉन हॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ में ‘छम्मक छल्लो’ सॉन्ग गाया था। इसके बाद वह भारतीय फैंस के बीच और भी ज्यादा पॉपुलर हो गए। अपने इंडियन म्यूजिक टूर के दौरान उन्होंने ‘छम्मक छल्लो’ सॉन्ग को फैंस के लिए स्टेज पर परफॉर्म भी किया।