फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akon: 'छम्मक छल्लो' फेम सिंगर एकॉन के साथ बदसलूकी, बंगलुरू में हुए लाइव काॅन्सर्ट में फैंस ने खींची पैंट

Sun, 16 Nov 2025 11:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akon Viral Video: सोशल मीडिया पर सिंगर एकॉन का एक वीडियो वायरल है, जिसमें फैंस उनसे बदसलूकी कर रहे हैं। यह घटना सिंगर के बंगलुरू म्यूजिक कॉन्सर्ट की है। इस बदसलूकी पर यूजर्स ने भी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
एकॉन  - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ फैंस हॉलीवुड सिंगर एकॉन के म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए एक्साइटेड थे। लेकिन कॉन्सर्ट से एक वीडियो हुआ, जिसमें फैंस ने ही उनके साथ बदसलूकी की है। वह गाना गाते हुए फैंस के बीच पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनकी पैंट खींची। इससे सिंगर असहज हो गए। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिए, फैंस के व्यवहार सोशल मीडिया यूजर्स काफी दुखी दिखे। 

विज्ञापन

फैंस ने सिंगर की पैंट खींची, परेशान हुए एकॉन 
वायरल वीडियो में कॉन्सर्ट के दौरान एकॉन गाना गाते हुए फैंस के करीबी पहुंचे। अचानक इतना करीब एकॉन को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए। इसी बीच कुछ लोगों उनकी पैंट को खींचने लगे। नीचे जाती पैंट को एकॉन संभालते दिखे। वह काफी असहज, परेशान हो रहे थे। 

विज्ञापन


यूजर्स ने बदसलूकी पर नाराजगी जाहिर की
जब सोशल मीडिया पर एकॉन के साथ बदसलूकी वाला वीडियो वायरल हुआ तो उनके कई फैंस नाराज हुए। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर रिएक्शन दिया। कॉन्सर्ट में हुई घटना को गलत बताया है। एक यूजर्स लिखता है, ‘यह कितने दुख की बात है कि एक इंटरनेशनल सिंगर इनके लिए परफॉर्म कर रहा है और ये लोग उसे परेशान कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्लीज कह दो यह बात फेक है।’ इसी तरह एक अन्य यूजर लिखता है, ‘यह बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।’
बताते चलें कि पिछले दिनों सिंगर एकॉन अपने म्यूजिक काॅन्सर्ट के लिए भारत आए। 14 तारीख को उन्होंने बंगलुरू में परफॉर्म किया। आज यानी 16 तारीख को मुंबई में उनका कॉन्सर्ट है।  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें