फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी ने खोली तान्या मित्तल की पोल, पकड़ा गया बड़ा झूठ; प्रणीत को बोले- शाहरुख और सलमान का बदला…

Sun, 16 Nov 2025 08:49 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Episode: सलमान खान के बजाय बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार एपिसोड को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। इस एपिसोड में तान्या मित्तल को लेकर ऐसा खुलासा हुआ जिसे जानकर हैरानी होगी। साथ ही प्रणीत मोरे पर भी रोहित ने जबरदस्त तंज कसा? 

विज्ञापन
बिग बॉस 19 में रोहित शेट्टी, तान्या मित्तल और प्रणीत मोरे - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी ने वीकएंड का वार में प्रतियोगी एक तरफ तो खरी-खोटी सुनाई। वहीं वह तान्या मित्तल और प्रणीत मोरे पर ज्यादा फोकस करते दिखे। एक टास्क रोहित ने दिया, जिसमें करंट ब्लेट प्रतियोगियों को पहननी थी, जिससे हल्टा झटका लगता है। जो भी प्रतियोगी रोहित के सवाल पर झूठ बोलेगा, उसे हल्टा सा झटका लगेगा। इस टास्क में तान्या मित्तल की पोल खुल गईं। वहीं प्रणीत से एक बड़ी बात रोहित शेट्टी ने कही। 

विज्ञापन


तान्या मित्तल की दुबई ट्रिप निकली झूठी 
बिग बॉस 19 में आने पर तान्या मित्तल ने कहा था कि वह बकलावा मिठाई खाने के लिए दुबई जाती हैं। यह बात बिग बॉस के प्रतियोगियों और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई। लेकिन अब यह बात झूठी साबित हुई। दरअसल, तान्या ने रोहित शेट्टी के दिए गए टास्क के दौरान स्वीकार किया कि दुबई ट्रिप वाली बात झूठी थी। 

रोहित ने क्यों कि बदला लेने की बात? 
आगे प्रणीत मोरे से रोहित शेट्टी ने बात की। बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत ने सलमान, शाहरुख और अजय देवगन का काफी मजाक बनाया है। रोहित ने टास्क करने को प्रणीत से कहा। इसके बाद रोहित बोले- सलमान का, शाहरुख का और अजय का बदला लेगा, तेरा शेट्टी। इस पर प्रणीत हंसने लगे। 
विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: मेरा ब्याह हो जाए जल्दी…’, BB 19 से बाहर आते ही मृदुल तिवारी ने शादी को लेकर मांगा आशीर्वाद; तारीख भी बताई

कौन होगा घर से बाहर 
वीकएंड का वार एपिसोड में कोई ना कोई प्रतियोगी शो से बाहर होता है। इस बार कौन घर से बाहर जाएगा, यह जल्द ही पता चल जाएगा। अब शो में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, शहबाज, मालती चाहर, अशनूर और कुनिका सदानंद, फरहाना, प्रणीत मोरे बचे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें