दिलजीत दोसांझ प्रधानमंत्री मोदी को गुलदस्ता देते हुए
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
पीएम ने कहा दिल जीतने वाला शख्स
प्रधानमंत्री मोदी वीडियो में दिलजीत को कह रहे हैं कि हिंदुस्तान के गांव का एक लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है। पीएम मोदी आगे यह भी कहते हैं कि आपका नाम दिलजीत है और आप सब का दिल जीतते जा रहे हैं।
दिलजीत की पीठ थपथपाते हुए पीएम मोदी
- फोटो : PTI
भारत की महानता पर बात हुई
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान सिंगर दिलजीत ने कहा कि वह बचपन में सुनते थे कि भारत देश महान है। लेकिन जब उन्होंने अपने देश को देखा और समझा तो पता चला कि सच में हमारा देश महान है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश और संस्कृति बहुत ही जीवंत हैं।
योग के महत्व पर बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत की मुलाकात वाले इस वीडियो वे योग पर भी चर्चा करते दिखे। दिलजीत ने बताया कि योग में बहुत शक्ति होती है, इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सहमति जताई।
दिलजीत ने गाया गाना-पीएम ने ताल दी
मुलाकात के इस वीडियो में दिलजीत एक भक्तिमय गीत गाते दिखे, जिस पर पीएम मोदी ने पास रखे टेबल पर तबले जैसी थाम, ताल देना शुरू कर दिया। सिंगर दिलजीत यह देखकर काफी खुश हुए। मुलाकात के आखिर में पीएम ने सिंगर की पीठ थपथपाई और उनकी प्रतिभा की तारीफ की।
संबंधित वीडियो