क्या रद्द नहीं हुआ दिलजीत का कॉन्सर्ट?
दिलजीत दोसांझ का यह कार्यक्रम नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना है। 30 अक्तूबर के लिए प्रस्तावित शो उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ का हिस्सा था। मगर, फिलहाल इसे मंजूरी नहीं मिली है। इस बीच जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिलजीत इसके प्रमोशन में जुटे हैं तो उनके फैंस भी कंफ्यूज हैं और पूछ रहे हैं कि क्या यह शो रद्द नहीं हुआ है?
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
दिलजीत दोसांझ ने कल गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'ऑरा इंडिया टूर। 30 अक्तूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम'। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'खासा जोर लगजू मिटाऊं वास्ते'।
नेटिजंस हैरान, पूछा- 'शो कैंसिल नहीं हुआ'?
दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो पर नेटिजंस और उनके फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स कंफ्यूज हैं कि शो कैंसिल हो गया है तो प्रमोशन कैसा? फैंस खुश हैं और लिख रहे हैं, 'शो मस्ट गो ऑन'। एक यूजर ने लिखा है, 'यह शो तो होकर रहेगा'। वहीं, कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि दिल्ली पुलिस की तरफ से तो इजाजत नहीं मिली है, ऐसे में क्या यह शो होगा?
क्यों नहीं मिली है मंजूरी?
- पुलिस के आदेश के मुताबिक, कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं देने के पीछे कई कारण बताए गए हैं।
- इनमें संभावित सुरक्षा खतरे से जुड़ी जानकारियां, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य चिंताएं शामिल हैं।
- पुलिस ने अपने पत्र में साफ किया कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नाराजगी जताई है।
- उन्होंने इस फैसले को भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है।
- दिलजीत सोशल मीडिया पर दिल्ली कॉन्सर्ट को प्रमोट कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के फैसले के बावजूद शो होगा या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक सूचना