बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी अभिनेता आमिर खान गुरुवार को सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। वहां एक्टर को प्रतिष्ठित 'स्क्रीन आइकन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें हांगकांग के मशहूर फिल्म निर्देशक पीटर चान हो-सुन ने दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आमिर ने सिंगापुर के कॉमेडियन ऋषि बुधरानी के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी और फिल्मी करियर से जुड़े कई अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान अभिनेता अपने करियर के मुश्किल दौर को याद करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
Trending Videos
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों भावुक हुए आमिर खान?
जब आमिर से उनके करियर के सबसे कमजोर पल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोरोना महामारी के समय को याद किया। आमिर ने कहा, 'जब मैं कोविड के दौरान घर पर बैठा था, तब मैं सोच रहा था कि मेरी जिंदगी के करीब 30 साल बीत चुके हैं।
एक साल, दो साल या पांच साल तक पागलों की तरह काम करना और अपने काम में पूरी तरह डूबे रहना ठीक है, लेकिन जब आप लगातार 30 साल तक ऐसा करते हैं, तो आपके रिश्ते पीछे छूट जाते हैं। आपके बच्चे बड़े हो जाते हैं और अब वे एडल्ट हो चुके हैं। उस समय मुझे एहसास हुआ कि मैंने जिंदगी में बहुत कुछ खो दिया है।'
यह बात कहते हुए आमिर कुछ देर के लिए रुक गए और मंच पर ही भावुक हो गए। उन्होंने दर्शकों से माफी मांगी और खुद को संभालने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने लिए ये फैसला
अपने आंसू पोंछते हुए आमिर ने बताया कि इस एहसास ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने फैसला किया कि अब वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों को ज्यादा समय देंगे। आमिर ने कहा, 'मुझे खुशी है कि यह बात मुझे 56 साल की उम्र में समझ आ गई, न कि 86 साल की उम्र में। अगर तब समझ आती, तो कुछ भी बदलने के लिए बहुत देर हो चुकी होती।'
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान से हुई कौनसी गलती?
बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपने करियर के शुरुआती मुश्किल दौर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि साल 1988 में उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' बड़ी हिट साबित हुई थी। इस सफलता के बाद उन्होंने महज छह महीने में नौ फिल्में साइन कर ली थीं। हालांकि, जब इन फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई, तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने बड़ी गलती कर दी है।
आमिर ने बताया कि उस समय वह घर आकर अपनी तत्कालीन पत्नी रीना के सामने रोया करते थे। इसके बाद उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने लगीं और लोग उन्हें 'वन फिल्म वंडर' कहने लगे। यानी ऐसा अभिनेता जिसकी सिर्फ एक फिल्म सफल हुई हो।
उस मुश्किल दौर को याद करते हुए आमिर ने कहा, 'उस समय मैं मानसिक और भावनात्मक रूप से ऐसा महसूस कर रहा था, जैसे दलदल में फंस गया हूं। मैं धीरे-धीरे उसमें डूब रहा था और जितना बाहर निकलने की कोशिश करता था, उतना ही गहराई में फंसता जा रहा था।'